Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

मुंगेर के हथियार तस्‍करों के बेगूसराय से जुड़े तार, पांच देसी पिस्‍टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Whats App

बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस टीम ने बीते बुधवार को बदलपुरा चौक से गिरफ्तार हथियार तस्करों की निशानदेही पर तस्करों के लोकल नेटवर्क तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। तस्करों की निशानदेही पर हथियार के खरीदार लोहियानगर निवासी रामबालक सहनी के पुत्र राजेश कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य हथियार तस्करों की तलाश में लगी है। यह जानकारी शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने दी।

मुंगेर से पकड़ाए तस्‍करों से पूछताछ में सामने आया नाम 

डीएसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के समीप हथियारों की खरीद फरोख्त की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन व कार्रवाई के लिए सदर डीएसपी अमित कुमार, पटना एसटीएफ के एएसआइ विकास कुमार, मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती समेत सशस्त्र पुलिस बल की टीम गठित की गई। टीम ने बुधवार को मुंगेर जिला के टीकारामपुर निवासी विजय यादव के पुत्र चंदन कुमार व खगड़िया जिला के ठठ्ठा निवासी घोघी यादव के पुत्र अमरजीत कुमार को पांच देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में स्थानीय खरीदार के नाम का पर्दाफाश किया, इसके बाद राजेश सहनी की गिरफ्तारी हुई। राजेश के खिलाफ पूर्व से फुलवरिया व लोहियानगर में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मटिहानी थाना में भादिव की धारा 25 (1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत कांड संख्या 132/21 दर्ज की गई है। उन्‍हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Whats App

छितरौर से 50 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के चाक छितरौर गांव में सदर डीएसपी अमित कुमार ने नेतृत्व में गठित टीम ने 50 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान छितरौर निवासी प्रमोद यादव के पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि गांजा छिपाए जाने की जगह चि‍ह्नित कर की गई छापेमारी में बादल कुमार के घर के पीछे चार सीलबंद पैकेट बरामद किया गया। छापेमारी टीम में मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती, पुअनि दिनेश कुमार यादव, सअनि जितेन्द्र कुमार व सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर रही है। बुधवार को मटिहानी पुलिस ने मटिहानी गांव में शराब तस्करी की सूचना पर सूमो विक्टा जब्त की थी।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374