Breaking
निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती गांजा सप्लाई करने वाला कोर्ट से हो गया था फरार, तथ्य सुन कोर्ट ने कहा- यह समाज का दुश्मन, दिलाई सजा आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी एडवेंचर आफ रोड मोटर स्पोर्ट्स में प्रोफेशनल्स ने दिखाया अपना हुनर चरगवां के तिनेटा में तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत चार बच्‍चों की मौत; दो बच्चे घायल

भोपाल में इंजीनियर पति ने, CM से सम्मानित अपनी DSP पत्नी का सिर दीवार पर दे मारा

Whats App

भोपाल   पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। पति ने धक्का देकर DSP का सिर दीवार पर दे मारा। DSP को मामूली चोट आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि DSP नेहा पच्चीसिया के जुड़वा बच्चे हैं। नेहा ने पुलिस को बताया की रविवार शाम पति अंशुल जोशी घर आए। घर में आने से रोकने पर विवाद करने लगे। इसी दौरान मारपीट करते हुए उन्होंने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। अंशुल जोशी छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। नेहा का आरोप है कि उनका पति नशे का आदी है। वहीं पति ने कहा वह बच्चों से मिलने गए थे। पत्नी झूठे आरोप लगा रही है।

गुना से ट्रांसफर होने पर सुर्खियों में आईं थीं

Whats App

फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट हुई थी, जिसमें लिखा था- ‘IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।’ यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

कहा था- नौकरी छोड़ लड़नी पड़ेगी लड़ाई…

इस विवाद से नेहा पच्चीसिया इतनी परेशान हो गईं थीं कि नौकरी छोड़ कर लड़ाई लड़ने की बात तक कह दी थी। उनका कहना था कि मुझसे TI क्यों परेशान हैं। TI के खिलाफ मैंने IG से लिखित शिकायत की है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय को भी इसकी जानकारी भेजी है। उनके रौब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुना के तत्कालीन SP ने अपने पूरे ऑफिस में CCTV कैमरे लगवा लिए थे।

CM कर चुके हैं सम्मान

कोरोनाकाल में अच्छे से कर्तव्य निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहा को सम्मानित किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था। गुना में पदस्थापना के दौरान नेहा ने महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए तीन अलग डेस्क बनाई थीं। जहां सिर्फ महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई होती थी।

निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |     सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी     |     लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार     |     भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती     |     गांजा सप्लाई करने वाला कोर्ट से हो गया था फरार, तथ्य सुन कोर्ट ने कहा- यह समाज का दुश्मन, दिलाई सजा     |     आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर     |     अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस     |     एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी     |     एडवेंचर आफ रोड मोटर स्पोर्ट्स में प्रोफेशनल्स ने दिखाया अपना हुनर     |     चरगवां के तिनेटा में तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत चार बच्‍चों की मौत; दो बच्चे घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374