Breaking
कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो

दिल्ली-NCR में सोमवार को हवा की दिशा में होगा बदलाव, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Whats App

नई दिल्ली। दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। फिर भी दिल्ली एनसीआर में शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। इसका कारण यह है कि हवा की दिशा धुआं दिल्ली पहुंचने के लिए पूरी तरह अनुकूल नहीं रही। साथ ही हवा की गति भी थोड़ी अधिक रही। इस वजह से धुआं अधिक ठीक नहीं पाया। फिर भी दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। प्रदूषण में पराली के धुएं की भूमिका 12 फीसद रही, जो एक दिन पहले 20 फीसद थी। इस तरह प्रदूषण में पराली के धुएं की भूमिका आठ फीसद कम हुई है।

सफर इंडिया के अनुसार रविवार को भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रह सकती है। सोमवार को हवा की दिशा में बदलाव बदलाव होगा। उस दिन दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ से हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी और सुधार होने की उम्मीद है। इसलिए सोमवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में उच्च स्तर पर रह सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में एयर इंडेक्स 268 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 283 था। सीपीसीबी के अनुसार पश्चिम दिशा की तरफ से चलने वाली हवा की गति आठ से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। एनसीआर के शहरों में सबसे अधिक एयर इंडेक्स गाजियाबाद में 297 दर्ज किया गया। एक दिन पहले गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 321 था।

Whats App

सफर इंडिया के अनुसार 29 अक्टूबर को पराली जलाने की 1826 घटनाएं हुईं। जबकि 28 अक्टूबर को दिल्ली के आसपास के राज्यों में पराली जलाने की 1112 घटनाएं हुई थीं। तब उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ से हवा चलने के कारण दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की भूमिका 20 फीसद पहुंच गई थी। इस वजह से वातावरण में पीएम-2.5 का स्तर 124 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर व पीएम-10 का स्तर 253 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था। शनिवार को वातावरण में पीएम-2.5 का स्तर 113 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर व पीएम-10 की मात्रा 247 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा।

सीपीसीबी के अनुसार पराली जलाने की घटनाएं

पंजाब- 1363

हरियाणा- 161

उत्तर प्रदेश- 32

दिल्ली एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स

दिल्ली- 268

फरीदाबाद- 268

गाजियाबाद- 297

ग्रेटर नोएडा- 273

गुरुग्राम- 272

नोएडा- 260

कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374