Breaking
झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?

बिहार में शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय महापर्व, गंगा सहित तमाम नदियों के किनारे विहंगम नजारा

Whats App

पटना।  बिहार के तमाम हिस्‍सों में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय से आरंभ हो गया। व्रती नहाय-खाय के दिन गंगा स्नान करने के बाद प्रसाद स्वरूप अरवा चावल, चना की दाल, कद्दू की सब्जी, आंवले की चटनी आदि ग्रहण कर चार दिवसीय पर्व का अनुष्ठान शुरू करेंगी। इसके लिए आज भोर से ही पटना के गंगा घाटों पर व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसा ही नजारा राज्‍य की तमाम नदियों और जलस्रोतों के किनारे दिखा। इस बार महापर्व पर ग्रह-गोचरों का शुभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि सुकर्मा योग में नहाय-खाय के दिन व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगी। वहीं, मंगलवार नौ नवंबर को लोहंडा यानी (खरना), 10 नवंबर बुधवार को सायंकालीन अर्घ्‍य एवं 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्‍य देकर व्रती महापर्व का समापन करेंगी।

मंगलवार को खरना का प्रसाद खीर ग्रहण करेंगे व्रती

सोमवार को नहाय-खाय के बाद कार्तिक शुक्ल की पंचमी मंगलवार को व्रती पूर्वाषाढ़ नक्षत्र व रवियोग में खरना का प्रसाद खीर, रोटी ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। बुधवार 10 नवंबर को सूर्योपासना के तीसरे दिन छठ व्रती डूबते सूर्य को अघ्र्य देंगी। डूबते सूर्य को अघ्र्य देने से मानसिक शांति, उन्नति और प्रगति होती है। वहीं, गुरुवार को छठ व्रती उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ महापर्व का समापन करेंगी।

Whats App

राज्‍य के सभी जिलों में छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

छठ पर राज्य के सभी जिलों में खासकर घाटों पर पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। राज्य के 22 जिलों में एक्‍सट्रा पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दंगा निरोधक दस्‍ते को भी तैयार रखने को कहा गया है। छठ पर सबसे अधिक अतिरिक्‍त फोर्स पटना जिले में तैनात की गई है। यहां बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की तीन कंपनियों के अलावा 800 लाठी बल को ड्यूटी में लगाया गया है। होमगार्ड के एक हजार जवान भी तैनात किए गए हैं। इसी तरह औरंगाबाद, भागलपुर, सीतामढ़ी आदि जिलों में भी फोर्स तैनात की गई है।

झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर     |     नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार     |     BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374