Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा को बड़ा झटका, रमा निरंजन समेत चार एमएलसी भाजपा में शामिल

Whats App

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बाकी हैं, इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों में उठापटक और दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शामिल हो गए। इनमें चार एमएलसी हैं, जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में यूपी चुनाव से पहले बड़ी सेंध लगा दी है। समाजवादी पार्टी के चार एमएलसी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते रविशंकर ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। वह पहले सपा में थे। पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा में शामिल। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए। अभी तक सभी समाजवादी पार्टी में थे। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई

यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कई दशकों से सपा के वफादारी सिपाही, उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा। रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सपा को चुन-चुनकर उनके सेक्टर से ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें।

Whats App

यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चार एमएलसी का इस तरह से भाजपा में शामिल होना अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर नरेन्‍द्र सिंह भाटी के पार्टी छोड़ने को लेकर पश्चिम यूपी की गुर्जर राजनीति में नए समीकरण बनने की उम्‍मीद जताई जा रही है। नरेन्‍द्र सिंह भाटी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं। 7 मार्च 2016 को समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया था।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374