Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन

Whats App

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार साइमंड्स को बचाने के सभी प्रयास विफल रहे। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं।

एंड्रयू साइमंड्स के निधन से उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए हैं। क्वींसलैंड पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10.30 बजे हर्वे रेंज में यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार की वजह से कार सड़क पर पलट गई थी। इसमें साइमंड्स सवार थे। हादसा एलिस नदी पर बने पुल के पास हुआ। साइमंड्स को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, परंतु सफल नहीं हुए।46 वर्षीय साइमंड्स की मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हो चुका है।

साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1998 में किया था। तब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। साइमंड्स ने 10 नवंबर, 1998 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेला था। उन्होंने टेस्ट डेब्यू मार्च, 2004 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। वहीं, साइमंड्स ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला मैच फरवरी, 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। साइमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों में भी हिस्सा लिया था।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374