Breaking
‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा? सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन? लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

शिवराज – मुसलमानों को बनाओ आदर्श

Whats App

खंडवा में उषा ठाकुर ने कहा- संस्कारों की कट्‌टरता मुस्लिमों से सीखो

मध्यप्रदेश सरकार में पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने लोगों को मुसलमानों को आदर्श बनाने की नसीहत की। उन्होंने कहा- बच्चों को धार्मिक संस्कार दृढ़ता से, कट्टरता से देना यह माता-बहनों की जिम्मेदारी है …और यदि संस्कारों की कट्टरता सीखना हो तो मुसलमानों को अपना आदर्श बना लो।मंत्री मंगलवार को खंडवा जिले के दौरे पर थी। रात 10 बजे वह खंडवा विधानसभा के गांव रोहिणी में गो-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां उन्होंने कहा- मुसलमानों को पांच बार नमाज पढ़ने के लिए कोई बुलाता है क्या? निमंत्रण देता है कि आप आ जाओ? जो समय तय है, उस समय मुसलमान टोपी रख लेंगे। चाहे अधिकारी, व्यापारी क्यूं न हो, दुनिया के सारे काम छोड़कर नमाज में शामिल होगा।मंत्री ने कहा- मुसलमान अपने धर्म और संस्कारों के प्रति कट्टर है। हम और आप हैं कि गांव में मंदिर बनाने का शौक तो रखते हैं, लेकिन आरती में शामिल नहीं होते। ओटले, चौराहों पर बैठकर गप्पे मारेंगे। अरे भाई.. फिर मंदिर बनाया ही क्यूं था।

हिंदू परिवार का एक सदस्य मंदिर जरूर जाए… मंत्री ने कहा कि हर हिंदू परिवार का एक न एक सदस्य मंदिर जरूर जाए। भगवान को भोग अर्पित करे और आरती में शामिल हो। पहले तो मैंने इसकी शुरुआत इंदौर में अपने मोहल्ले से की। 62 लोगों की सूची बनाई, महीने में एक बार-एक परिवार की बारी आती है। घर में जो भी बनता है, रोटी-चटनी का भोग मंदिर में जाकर भगवान को लगाते हैं। कांग्रेस ने राम मंदिर पर शपथपत्र देकर झूठ बोला  : मंत्री ने खुटफल गांव में रामलीला मंचन के दौरान कांग्रेस को घेरते हुए कहा- राम मंदिर पर कांग्रेस झूठ बोलती रही। शपथपत्र पर झूठ बोलती रही। उनको तो झूठ बोलने की आदत है। वे सुप्रीम कोर्ट तक गए, अब आप ध्यान रखना कि कांग्रेस दोबारा न आए, हाथ के पंजे पर वोट मत देना।

Whats App

गो-पूजन कर दाल-बाफले का भोजन किया :ग्राम रोहिणी में मंत्री के साथ विधायक देवेंद्र वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, अरुणसिंह, राजेश तिवारी, भानु सिसौदिया शामिल हुए। गोशाला समिति ने दाल-बाफले और लड्‌डू का भोजन कराया। सरपंच भगवानसिंह पटेल, सरदारसिंह, रघुवीर मंडलोई, मुन्नालाल मालवीय, दर्शनसिंह, सुरेंद्रसिंह समेत गोशाला समिति के सदस्य मौजूद थे। विधायक वर्मा ने गोशाला की बाउंड्रीवॉल बनाने की घोषणा की।

‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |     Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा     |     हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा?     |     सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?     |     लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374