Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

वायु प्रदूषण पर सदन में हंगामा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बोले- 1 महीने से पत्नी घर से नहीं निकली

Whats App

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू होते ही सदन में जोरदार हंगामा हो गया। दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के साथियों ने वायु प्रदूषण पर हंगामा किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने प्रदूषण के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही रोक के बावजूद दिल्ली में खूब पटाखे फोड़े। इस पर गुस्से में विधानसभा अध्यक्ष वायु प्रदूषण को लेकर अपना दर्द भी बयां कर गए। राम निवास गोयल ने कहा कि एक महीने से मेरी पत्नी घर से बाहर नहीं निकली।

उधर, दिल्ली विधानसभा में शराब नीति और प्रदूषण पर बोलने की अनुमति नहीं मिलने और तीन विधायकों मोहन सिंह बिष्ट, जितेंद्र महाजन और अनिल वाजपेयी को सदन से बाहर निकालने के विरोध में सभी भाजपा विधायक विधानसभा के प्रांगण में ही महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए हैं।

इससे पहले दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र  की शुरुआत बृहस्पतिवार को  वंदेमातरम से हुई।  इस मौके पर पूर्व विधायक ताजदार बाबर, रूपचंद और अरविंदर सिंह के साथ-साथ तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं पर मारे गए किसानों को भी श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इसके साथ ही संविधान दिवस पर सभी सदस्यों ने प्रस्तावना भी पढ़ी।

Whats App

बता दें कि कृषि से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए शुक्रवार को बुलाया है। इस सत्र में दिल्ली के किसानों, उन्हें दिए जाने वाली सुविधाएं, देश में किसानों के हालात, विरोध-प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने, फसलों की एमएसपी, मंडियों की उपयोगिता सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान जहां सत्ता पक्ष के पार्षद किसानों के हितों के पक्ष में आवाज उठाएंगे वहीं विपक्ष कई मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकता है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का वर्ष 2019-20 हेतु छठा वार्षिक प्रतिवेदन और इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईआईटीडी) के वित्तीय वर्ष 2019-20 के लेखा पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की लेखा परीक्षा रिपोर्ट तथा कृत्य कार्रवाई रिपोर्ट सदन पटल पर रखेंगे।

वहीं सदस्य राखी बिड़लान और भावना गौड़ सदन में प्रश्न एवं संदर्भ समिति का प्रथम प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद विशेष उल्लेख (नियम-280) के तहत मामले उठाए जाएंगे। विकास मंत्री गोपाल राय कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के संबंध में सरकारी संकल्प सदन में रखेंगे। इस पर चर्चा की जाएगी और बाद इसे पारित किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शुक्रवार के ही दिन गुरुनानक पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान तीनों केंद्रीय केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद पिछले दिनों इसे कैबिनेट की बैठक में भी मंजूरी मिल गई है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374