Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने कहा, वोटरों ने मेरे अभिमन्यू को चक्रव्यूह में फंसने नहीं दिया

Whats App

तारापुर (मुंगेर)। मुंगेर के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तारापुर विधानसभा उप चुनाव की जीत का श्रेय पूरी तरह से एनडीए के हर कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास को जाता है। तारापुर की जनता की मुस्तैदी की वजह से जीत हुई है। एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह अभिमन्यू की तरह चक्रव्यूह में फंस गए थे, एनडीए के वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश हुई थी, लेकिन यहां की जनता माथे पर तिलक लगाकर जीत सुनिश्चित कराने के लिए निकल गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को तारापुर के आरएस कालेज में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इच्छा जताई है, वह जल्द तारापुर आएंगे और यहां की कार्यकर्ताओं से समस्याओं को जानेंगे और उसका निदान करेंगे। मुख्यमंत्री का तारापुर के लोगों के साथ खास सहानुभूति और लगाव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से वादा किए थे कि तारापुर की हर समस्याओं को देखेंगे, उस वायदे पर पूरी तरह अटल हैं। यहां की समस्या लेकर लोग पहुंचे उसका खुद निदान करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक-एक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। विधायक राजीव कुमार सिंह को गांव-गांव जाकर समस्याओं से रूबरू होेने की बात कही। संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यहां की जनता ने विपक्ष को हासिए पर ला दिया। यहां की जनता राजद शासन को देखना नहीं चाहती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विकास 15 वर्षों में दिख रहा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जनता को मुख्यमंत्री के कार्यों पर भरोसा है, यहां की जनता बदलाव नहीं चाहती। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां विकास नहीं हुआ है। उप चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई थी, एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत और जोश के साथ काम किए। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उप चुनाव में एनडीए के एक-एक कार्यकर्ता टीम बनाकर काम किया। आज तक इतना वोट एनडीए को नहीं मिला है। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यहां की जनता विकास देखना चाहती है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की ऊंचाई पर है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374