Breaking
हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा...

रोजाना केला खाने से मिलेंगे फायदे

Whats App

केले को बेहद सेहतमंद और स्वादिष्ट फल माना जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो पाचन, हृदय स्वास्थ्य और वजन को नियंत्रित रखने में सहायक माने जाते हैं। केले में थाइमिन, रिबोफ्लेबिन, नियासिन और फॉलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा केले में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है

डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक बड़ी समस्या है कि उन्हें कौन से फलों का सेवन करना चाहिए। चूंकि केला स्वाद में मीठा होता है तो ज्यादातर लोग केला खाने से बचते हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मधुमेह रोगियों को केला खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है। फाइबर का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है।
हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को केले का सेवन जरूर करना चाहिए। केला में विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल की सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। जो लोग उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करते हैं, उनमें हृदय रोगों का जोखिम काफी हद तक कम होता है।
केले में फाइबर के साथ-साथ पानी की कमी को पूरा करने के भी गुण होते हैं जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। केले में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ही दस्त वाले रोगियों को इसके सेवन की सलाह दी जाती है। हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थ इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम वाले लोगों में सूजन, गैस और पेट में ऐंठन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
यदि आप ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की वजह से परेशान रहते हैं या फिर आपको जल्दी थकान महसूस होने लगती है तो केला का सेवन जरूर करना चाहिए। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर के अंदर रक्त संचार ठीक रखता है।
केला आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। दरअसल, केले में प्रोबायोटिक बैक्टिरिया होता है जो आपके खाने से कैल्शियम को सोखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
एनीमिया से ग्रसित लोगों को केले का सेवन जरूर करना चाहिए। केले में अच्छी मात्रा में आयरन भी पाया जाता है जो खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है।

हम 2 प्रधानमंत्री बनाएं या 4 हमारी मर्जी, तानाशाही नहीं आने देंगे… संजय राउत का पीएम मोदी को जवाब     |     AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374