Breaking
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले ... सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

बिहार पंचायत चुनाव 2021: पिया परदेस में, महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत रहा सबसे ज्यादा, देखें किशनगंज का आंकड़ा

Whats App

किशनगंज : बिहार पंचायत चुनाव 2021 लोकतंत्र की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जहां पुरुष के साथ-साथ महिला मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा था सीमांचल जैसे पिछड़े इलाके में उसका नतीजा अब दिखने लगा है। पंचायत चुनाव में पुरुष मतदाता से अधिक बढ़-चढ़कर महिला मतदाता मतदान में शामिल हो रही हैं। पिया परदेश में हैं तो महिलाएं घर-परिवार से लेकर पंचायत सरकार गठन तक की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रही है। अधिकांश घर के पुरुष मतदाता बाहर रोजी-रोगजार के लिए गए हुए हैं वहीं महिलाएं घर का कामकाज निपटाकर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग कर रही हैं।

जिले में छह चरण में अब तक हुए पंचायत चुनाव में महिला मतदाताओं की प्रबल भागीदारी दिखी है। सभी चरण में पुरुष से अधिक महिलाओं का मत प्रतिशत रहा है, जो आधा आबादी के जागरूकता को प्रदर्शित कर रही है। प्रत्येक चरण में औसतन आठ से दस प्रतिशत तक महिला मतदाता पुरुष से अधिक मतदान कर रही है। ऐसे महिला मतदाता के हौसला को जानने के लिए जब कुछ महिला मतदाताओं से पूछा गया तो उनका कहना रहा कि घर के पुरुष मतदाता रोजगार को लेकर बाहर हैं तो सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। इसमें से मतदान भी एक अहम कार्य है जो पंचायत के विकास कार्यों से जुड़ा हुआ है।

महिला मतदाताओं की यह जागरूकता आधी आबादी के सशक्त होने का मिसाल पेश कर रही है। अब तक हुए छह प्रखंड में पंचायत चुनाव में सबसे अधिक ठाकुरगंज प्रखंड में 82.96 प्रतिशत महिलाओं का मत प्रतिशत रहा है। वहीं बहादुरगंज प्रखंड में सबसे अधिक पुरुष मतदाता से 24 प्रतिशत अधिक महिला मतदाताओं ने मतदान किया। बताते चलें कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1001497 है। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 512181, महिला मतदाताओं की संख्या 489280 और थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 36 है।

Whats App

पंचायत चुनाव का मत प्रतिशत

प्रखंड-पुरुष-महिला

पोठिया-65.46-75.52

ठाकुरगंज-70.40-82.96

बहादुरगंज-56.69-80.29

दिघलबैंक-61.29-81.29

टेढ़ागाछ-51.57-74.93

किशनगंज-70.22-78.79

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर     |     जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक     |     अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा     |     सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी     |     इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया     |     उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा     |     मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले सीएम योगी     |         |     सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374