Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

गोपालगंज । कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में होगा सिंथेटिक पैराथाराइड का छिड़काव।

Whats App

प्रदीप शर्मा,गोपालगंज।

• 66 दिनों तक चलेगा अभियान
• आशा कार्यकर्ता भी निभाएंगी अपनी भूमिका
• सभी चिह्नित गांवों में सघन रूप से होगा छिड़काव
• प्रतिदिन होगी कार्यों की समीक्षा, अधिकारी करेंगे निरीक्षण

गोपालगंज । कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को जिले में छिड़काव अभियान की शुरुआत की गयी। छिड़काव सभी प्रखंडों के कालाजार आक्रांत चिह्नित गांवों में सघन रूप से किया जायेगा। प्रखंड स्तर पर छिड़काव के लिए माइक्रो एक्शन प्लान तैयार किया गया है। सिंथेटिक पैराथाराइड का घोल प्रति 7.5 लीटर पानी में 125 ग्राम सिंथेटिक पैराथाराइड पाउडर मिलाकर तैयार किया जायेगा। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा छिड़काव के दो दिन पूर्व सूचना दी जायेगी । उसके लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में आशा कार्यकर्ता को 200 रुपये अश्विन पोर्टल के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छिड़काव कार्य योजना के अनुसार सभी कालाजार प्रभावित ग्रामों के सभी घरों, गौशालाओं में छिड़काव कराया जाना है। गुणवत्तापूर्ण छिड़काव की दृष्टि से पर्यवेक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रखंड स्तर पर विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जायेगा। पीएचसी के प्रभारी, आयुष चिकित्सक एंव अन्य कर्मचारी के बीच आक्रांत गांव को आंवटित कर अपनी उपस्थिति में पर्यवेक्षण कराएंगे। जिला स्तर से सिविल सर्जन एसीएमओ, जिला भेक्टर जनित रोग रोग सलाहकार एंव अन्य पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।

Whats App

प्रतिदिन होगी समीक्षा:

डीएमओ डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रत्येक दिन कार्य समाप्ति के बाद दिन भर के छिड़काव कार्य की मानक के अनुरूप समीक्षा की जायेगी एवं आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिया जायेगा। पैची छिड़काव एवं ओरलैपिंग पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। प्रत्येक दल के दल नायक छिड़काव पंजी का संधारण करेंगे । जिसमें घर-घर छिड़काव की सूचना संधारित की जायेगी। साथ ही साथ पंचायत के सदस्य व मुखिया या वार्ड से छिड़काव के बाद प्रमाण पत्र भी प्राप्त करेंगे।

छिड़काव के लिए किया जायेगा प्रचार प्रसार:

केयर इंडिया के डीपीओ भीएल आनंद कश्यप ने बताया कि छिड़काव के लिए आमजनों के बीच जागरूकता की आवश्यकता है। जिसमें आम जन अपने घरों में छिड़काव के लिए निर्धारित समय सक्रिय सहयोग करें। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने स्तर से छिड़काव के पूर्व सभी आक्रांत चिह्नित गांवों में एक दिवसीय माइकिंग एवं छिड़काव से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने के लिए फ्लैक्स बैनर लगवाना सुनिश्चित करेंगे। जन जागरण एवं प्रचार प्रसार के लिए स्कूल के शिक्षकों एवं पंचायती राज के सदस्यों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

कालाजार क्लास का होगा आयोजन:

छिड़का के पूर्व संबंधित गांव के आशा के सहयोग से कालाजार कक्षा का आयोजन कराया जायेगा। जिसमें छिड़काव के पूर्व एवं व पश्चात बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जायेगी। संबंधित गांव में छिड़काव की तिथि बच्चों की कॉपी पर लिखवायी जायेगी । जिसके तहत बच्चों से कहा जाएगा कि वे अपनी कॉपी में अंकित सूचना को अपने माता-पिता को बताएं।

 

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374