Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

सीतामढ़ी के मुजौलिया में भीषण डाका, बम विस्फोट व गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बॉर्डर इलाका

Whats App

सीतामढ़ी। परिहार प्रखंड के बेला थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण डकैती हुई। मुजौलिया बाजार में व्यवसायी वेदानंद साह के घर पर डकैतों ने गोलियां चलाई। बम भी फोड़े। बाजार की परहेदारी कर रहा चौकीदार दीपक कुमार सिंह बम विस्फोट में जख्मी हो गया। धावा बोलते ही स्वजनों को बंधक बना लिया। आधे घंटे तक लूटपाट मचाई। भीषण लूटपाट के बाद डकैत फरार हो गए।

डकैती की सूचना के बाद बेला थाना पुलिस गांव में पहुंची। जिला मुख्यालय से भी वरीय पदाधिकारी पहुंचे। छानबीन चल रही है। पुलिस का कहना है कि डकैतोें का सुराग ढूंढने के लिए खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है। बताते चलें कि बेला थाना क्षेत्र डकैतों के लिए सेफ जोन बन गया है। जिले में पिछले तीन महीने में 14 घरों से करीब 80 लाख की डकैती हुई है। परिहार में डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं ने यहां के लोगों को कंगाल बना दिया है। रात्रि गश्ती तेज करने की बजाए पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।

तीन महीनों में 14 घर से 80 लाख की लूट

Whats App

18 सितंबर को बेला थाने के नरंगा और शिवनगर गांव में डकैतों ने दो किसानों के घर से करीब पांच लाख की संपत्ति लूटी। ठीक 12वें दिन 30 सितंबर को इसी थाने के खैरवा गांव में मवेशी व्यापारी के घर डाका डाल 4.30 लाख की संपत्ति लूटी। 10 दिन बाद ही फिर धावा बोला। बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक होम्योपैथी डॉक्टर के घर से 17 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी।

डकैती की घटनाएं सोनबरसा, सुरसंड जैसे बॉर्डर इलाकों के बाद अभी हाल में जिला मुख्यालय डुमरा में भी हुई। डुमरा के बछारपुर में भाजयुमो नेता के घर से छह लाख से अधिक की संपत्ति को लूट लिया। चार नवंबर को भिट्ठा ओपी क्षेत्र के हनुमाननगर से पैक्स अध्यक्ष समेत पांच घरों में डाका डाल 40 लाख की संपत्ति लूटी गई थी। दहशत फैलाने के लिए दो बम भी विस्फोट किए गए।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374