Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

दिल्ली के चर्चित हिंदू नेता की सलाह, मथुरा-काशी से मस्जिदों को स्वयं हटा लें मुसलमान

Whats App

नई दिल्ली। देश में सांप्रदायिक सद्भाव बढ़ाने के लिए मुस्लिम समुदाय को स्वयं ही आगे आकर मथुरा और काशी विश्वनाथ मंदिरों के साथ जबरन बनाए गए अवैध मस्जिदों को हटा लेना चाहिए। ये बातें यूनाइटेड हिंदू फ्रंट संगठन ने जंतर-मंतर पर विवादी ढांचे के विध्वंस की 29वीं वर्षगांठ को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए कही। इस दौरान संगठन ने इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि अत्याचारी मुगल बादशाहों ने हजारों हिंदू मंदिरों को नष्ट किया। लाखों लोगों को बलपूर्वक मतांतरण के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि यदि मुस्लिम नेता मथुरा-काशी की मंदिरों की भूमि मुक्त नहीं करते तो श्रीराम जन्म भूमि मुक्त कराने जैसे आंदोलन होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी प्रस्तुत किया गया।

इस ज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 42वां संविधान संशोधन करके जोड़े गए ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द को हटाने के लिए संविधान संशोधन कर हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही भारत को हिंदूू राष्ट्र घोषित करने का आग्रह किया। वहीं, 1990 की कारसेवा के दौरान गोलीबारी का आदेश देने वालों पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने और बलिदान हुए कारसेवकों के परिवारों को पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की गई। साथ ही मदरसों को आतंकवाद की नर्सरी बताते हुए देश भर के मदरसों को बंद करने की मांग की गई।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374