Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

पल्लवी सिन्हा और अल्तमश फरीदी का गाना ‘ओ माही तेरे बिन’ हुआ रिलीज

Whats App

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 08 दिसम्बर ::

बॉलीवुड पार्श्वगायक अल्तमश फरीदी और गायिका पल्लवी सिन्हा का गाना ‘ओ माही तेरे बिन’ 07 दिसम्बर (मंगलवार) को पटना के रोटी रेस्टोरेंट में रिलीज हुआ। साई विनायक डॉट फिल्मस के बैनर तले बना म्यूजिक अलबम है।

‘ओ माही तेरे बिन’ रिलीज होने के बाद गाने की चर्चा करते हुये निर्देशक-अभिनेता कुंदन सिंह ने बताया कि “ओ माही तेरे बिन” गाना देशभक्ति पर आधारित है और देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि है। यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और उम्मीद है कि स्रोता इसे बेहद पसंद करेंगे।

Whats App

पटना की रहने वाली गायिका पल्लवी सिन्हा ने बताया कि गाने के बोल काफी अच्छे हैं और जब मैंने इस गाने के बारे में पहली बार सुना तो मुझे काफी अच्छा लगा। अल्तमश फरीदी जैसे सुप्रसिद्ध गायक के साथ गाना मेरे लिये सपने के पूरा होने जैसा है। उनके साथ गाने का अनुभव बेहद अच्छा रहा। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गीत को पसंद करेंगे और बहुत सारा प्यार देंगे।

अभिनेत्री प्रिया सिन्हा ने बताया कि गाने की शूटिंग बिहार के सोनपुर में हुयी है। इस गाने में मैंने शहीद की पत्नी का किरदार निभाया है जो बेहद मार्मिक है। कुंदन सिंह ने गाने का शानदार निर्देशन किया है। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।

“ओ माही तेरे बिन” के गीत अराफत महमूद और पल्लवी सिन्हा ने लिखा है जबकि संगीत रोजी मुखर्जी का है। गाने में मुख्य भूमिका में कुंदन सिंह और प्रिया सिन्हा के अलावा मंजीत बासु, प्रिंस, नमितेश, आयुष समेत अन्य कलाकार शामिल हैं।

गाने के रिलीज के अवसर पर आरजे बरखा, कार्टूनिस्ट पवन टून ललित कुमार, राजीव रंजन पवन कुमार, वरूण सिंह
और डा. नम्रता आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374