Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

इस मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बरसात; गंगा में उफान से बदला अस्सी का आरती स्थल

Whats App

वाराणसी: वाराणसी की यह फोटो आज सुबह की है। इस समय यहां पर घने बादल छाए हैं। वहीं गंगा फिर से विहंगम रूप लेती नजर आ रहीं हैं।वाराणसी में आज आधी रात मानसून की सबसे ताबड़तोड़ बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग, बाबतपुर और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अनुसार एक रात में रिकॉर्डतोड़ 66 मिलीमीटर बरसात हुई। विभाग की माने तो आज रात की बारिश ने सितंबर के बारिश के कोटे को पूरा कर दिया है। बिजली चमकने और बादल कड़कने के साथ काशी में मूसलाधार बरसात हुई। एक ही बार में इतनी ज्यादा बारिश लोगों को चौका दिया है। यदि आज दिन या रात में बारिश हुई तो सितंबर महीने में बारिश का 10 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।सुसुवाही-BHU-लंका मार्ग पर रूका बारिश का पानी।वाराणसी में रात करीब 2-3 घंटे तक बारिश रूकी ही नहीं। उस दौरान हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी। रात की बरसात ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है। बारिश की वजह से मौसम बेहद खुश मिजाज हो गया है। वहीं सड़कों और गलियों में चलने में काफी फजीहत हो रही है। जगह-जगह कीचड़ और पानी फैला हुआ है।BLW-ककरमत्ता-मंडुआडीह मार्ग पर लगा बारिश का पानी।सितंबर भर होगी अच्छी बारिशमौसम आज सुबह से काफी बेहतर बना हुआ है। बादल छाए हुए हैं। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। नमी 99% तक बनी हुई है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज दोपहर के बाद तक हल्की धूप निकल सकती है। हालांकि, सितंबर भर अच्छी-खासी बारिश हो सकती है।गंगा का यह विहंगम स्वरूप वाराणसी का है। बीते 4 दिन से करीब ढाई मीटर जलस्तर बढ़ा है।गंगा के जलस्तर में 37 सेंटीमीटर की बढ़ोतरीगंगा में उफान जारी है। आज गंगा में 37 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हर घंटे 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रहीं हैं। अस्सी घाट का आरती स्थल फिर से बदलकर 3 सीढ़ी ऊपर कर दिया गया है। वहीं, घाटों पर स्नान-धान करने में लोगों को दिक्कतें आ रहीं। वाराणसी पुलिस ने गंगा में नौका संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374