Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

आप विधायक खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी,बलजिंदर कोर्ट में नहीं हो रही थी पेश

Whats App

लुधियाना: विधायक बलजिंदर कौरपंजाब सरकार की विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गैर जमानती वारांट जारी कर दिए है। दो साल पुराने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किए है। बताया जा रहा है कि विधायक बलजिंदर कौर पिछले 2 वर्ष से कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी।यही नहीं इससे पहले कोर्ट ने विधायक के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किए थे। कोर्ट में विधायक फिर भी पेश नहीं हुई तो अब गैर जमानती वारंट निकले है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पिछले वर्ष कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई अन्य नेता और विधायक शामिल है।आरोपियों पर धारा 147,149,332,353 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में कई आरोपियों ने पहले ही कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है जबकि प्रो. बलजिंदर कौर कोर्ट में पेश ही नहीं हुई।घटना जनवरी 2020 की है। पंजाब में महंगी बिजली का मुद्दा गर्माया हुआ था। सड़कों पर सैंकड़ों आप कार्यकर्ता और नेता सी.एम. का आवास घेरने आए थे। इस दौरान नेताओं की पुलिस के साथ हाथापाई हो गई।इस पूरे घटनाक्रम में इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर घायल हो गए थे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।तलवंडी साबो विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रो. बलजिंदर कौर ने दूसरी बार बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू रहे। प्रो. बलजिंदर कौर को ने लगभग 15 हजार वोटों से मोहिंदर सिंह सिद्धू को हराया।आप की सीनियर MLA, मंत्री पद की दौड़ में भी थीप्रोफेसर बलजिंदर कौर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सीनियर MLA हैं। पंजाब में AAP की फाउंडर मेंबर बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद वह मंत्री पद की दौड़ में भी थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें मंत्री नहीं बनाया।इससे कई बार उनकी नाराजगी भी छलकी। हालांकि पिछले कुछ महीने से वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय नजर नहीं आ रही थी। इस घटना के पीछे की वजह के बारे में विधायक और उनके पति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374