Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद पक्ष और विपक्ष का आरोप – प्रत्यारोप अभी भी जारी

Whats App

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को समाप्त हो गया। सत्र में हुए विरोध प्रदर्शनों को लोकर पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप अभी भी लगा रहे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जो शीत सत्र शुरू हुआ वह निलंबन के साथ शुरू हुआ। जिस दिन सदन शुरू हुआ उसी दिन हमारे 12 सदस्यों को निलंबित किया गया। ये ऐसे 12 सदस्य हैं जो हमेशा राज्यसभा में सक्रिय रहते हैं। घटना मानसून सत्र में हुई थी और कार्यवाही शीत सत्र में कई गई। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने पहले ही दिन 12 संसदों को निलंबित किया जो नियमों के खिलाफ है। हमने सरकार से चर्चा के माध्यम से इस मामले का समाधान निकालने के लिए भी बोला था। केंद्र सरकार अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं करवाना चाहती इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

हम लोग चलाना चाहते थे सदन : प्रह्लाद जोशी

वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम लोग सदन चलाना चाहते थे। विपक्ष चर्चा ही नहीं करना चाहता है बाद में दिन गिनाते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वो नान सीरियस पार्ट टाईम नेता हैं। शायद कहीं नया साल मनाने जा रहे हों, जाने दीजिए।

Whats App

राज्यसभा में 9 और लोकसभा में 11 बिल हुए पास

शीतकालीन सत्र का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए जोशी ने कहा कि संसद का सत्र 29 नवंबर 2021 को शुरू हुआ और आज संपन्न हो गया है। 24 दिनों में 18 बैठकें हुईं। इस दौरान लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 82 फीसद और राज्यसभा की 47 फीसद रही है। राज्यसभा में 9 बिल और लोकसभा में 11 बिल पास हुए हैं।

सरकार ने सदन में बहुमत के सहारे विपक्ष को दबाया : अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन चलाने का हमारा इरादा था, लेकिन जब टेनी का मामला आया तो हमने सरकार से सवाल किया। नैतिकता के आधार पर अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करना चाहिए था। सरकार ने सदन में बहुमत के सहारे विपक्ष को दबाया और सदन को ठप्प करने का तनाव पैदा किया है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374