Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

दही के फायदे, गुण, नुकसान | Curd or Yogurt Benefits (Dahi ke Fayde)and Side Effects in Hindi

Whats App

दही के फायदे, खाने के फायदे , गुण, नुकसान, कब खाना चाहिए [Dahi (Curd or yogurt) ke Fayde in Hindi] (Benefit, Side Effects, When to Eat)

दही के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है| कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है| हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है| डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है| ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है| दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है| लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है|

दही के फायदे एवं नुकसान की जानकारी

Whats App

दही हमारे शहरी के लिए बेहद लाभकारी इंग्रिडअंट है. यहाँ पर हम आपको इसके फायदे एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने जा सकते हैं.

दही में मौजूद पोषक तत्त्व

कैलोरी100-150फैट2gmशुगर20gmप्रोटीन8-9 gmविटामिन D20 gmकैल्शियम20gm

इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है| दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज मैं आपको बताउंगी और ये भी बताउंगी कि इसे कब कैसे खाना चाहिए|

दही के फायदे एवं गुण ( Dahi or Curd or Yogurt Benefits)

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

दिल के लिए फायदेमंद –

आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है| इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है| दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है|

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये –

दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|

हड्डियों को मजबूत करे-

दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है| इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है|

पाचनतंत्र मजबूत करे –

दही खाने से पाचन सही रूप से होता है, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती है|

अलसर ठीक करे –

पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है|

वजन कम करने में सहायक –

दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|

दही स्किन के लिए फायदेमंद –

दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है| इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है|

दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें| हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा|1 चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें| रूखापन व टैनिंग दूर होगी|संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें|हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें|दही बालों के लिए फायदेमंद –

दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moure देता है|

ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है| इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है|दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है|मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है|अन्य फायदे –

गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है| इससे पेट की गर्मी शांत होती है|छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है|दही से जुडी अन्य बातें –

दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है|रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं| व सोने से पहले ब्रश करें|ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है|खली पेट दही नहीं खाना चाइये|धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|दही को कभी गरम नहीं करना चाइये|दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता|बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए|रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो|दही के नुकसान

अर्थराइटिस की हो सकती है समस्या

अर्थराइटिस की समस्या वाले लोगों के लिए जहर के समान होता है दही का सेवन। क्योंकि इन लोगों को दही खाने से जोड़ो में दर्द की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके कारण कई दिक्कते होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर इन्हें दही का सेवन करना है तो इन्हें डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।

डायबिटिज मरीज ना करें दही का सेवन

अगर आप डायबिटिज के मरीज हैं तो आपको सावधान रहना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप दही का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं तो इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है, हो सकता है की आपकी डायबिटिज बढ़ जाए। इसलिए सावधानी से आप दही का सेवन करें।

गले में हो सकते हैं टॉन्सिल्स

सर्दी हो या गर्मी दही का अधिक सेवन आपके गले के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इससे आपके गले की मांसपेशियों में सूजन आ सकती है जिसके कारण आपको गले में टॉन्सिल्स हो सकते हैं तो सेवन करें लेकिन कम मात्रा में।

ज्यादा खट्टा दही ना खाएं

ज्यादा खट्टा दही आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसके सेवन से आपको सीने में जलन और गैस की दिक्कत हो सकती है, इसलिए ज्यादा दिन के रखे हुए दही का सेवन कम मात्रा में या बिल्कुल भी ना करें।

दही कब खाना चाहिए

दही का सेवन आपको सुबह या फिर दोपहर के समय करना चाहिए क्योंकि इस समय दही आपको फायदा पहुंचाता है। इसमे जो भी प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम आदि होता है वो आपकी बॉडी को अच्छे तरीके से प्राप्त होता है। जिसके कारण आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। इसलिए हमारे बड़े भी कहते हैं कि दही का सेवन अगर आप दिन के समय करेगें तो आपको गले की दिक्कत या फिर अर्थराइटिस जैसे परेशानी नहीं होगी। साथ ही ये आपको ठंड़ा भी रखेगा।

दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें| इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है| दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें|

FAQ

Q : दही का सेवन किस-किस तरह से किया जा सकता है ? Ans : दही का सेवन आप रायता, मीठे दही और इसके अलावा किसी भी चीज में ऊपर से डालकर खा सकते हैं। Q : दही को किस समय खाना अच्छा होता है ? Ans : दही का सेवन अगर आप दोपहर के समय करेंगे तो आपके लिए ये काफी फायदेमंद साबित होगा। Q : दही खाने के क्या नुकसान हैं ? Ans : दही के खाने से आपको अर्थराइटिस, गले में टॉन्सिल्स जैसी दिक्कते हो सकती है। Q : दही को जमाने का सही तरीका क्या है ? Ans : दही को जमाने के लिए आपको दूध को हल्का गर्म करना होगा उसमें थोड़ा सा दही डालना होगा और उसे रातभर रखना होगा दही जम जाएगा।

Q : दही को किस समय नहीं खाना चाहिए ? Ans : दही को रात के समय नहीं खाना चाहिए इससे आपको गले में काफी दिक्कत हो सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374