Breaking
20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द ‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने खेला 725 करोड़ का दांव, अब प्रभास की ये बड़ी फिल्म मिल गई! थप्पड़, लात-घूंसे…हार्दिक पंड्या का नाम लिया और LIVE मैच में हो गया बड़ा बवाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दतिया पहुंचे, वन खंडेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

Whats App

ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए। उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि माैजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियाें से भी चर्चा की है। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दतिया के लिए रवाना हाे गए। दतिया में रक्षा मंत्री पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। यहां गृह मंत्री डा नराेत्तम मिश्रा ने उनकी आगवानी की। हालांकि रक्षा मंत्री का आगवानी करने आए यूपी के श्रम मंत्री सहित तमाम भाजपा नेताओं काे सुरक्षा कारणाें के चलते मंदिर में नहीं जाने दिया गया। इसके चलते जनप्रतिनिधियाें काे बाहर से ही लाैटना पड़ा। दतिया से रक्षा मंत्री झांसी जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में लगभग 28 मिनट रुके। उन्होंने 11:40 पर पीतांबरा मंदिर में प्रवेश किया कर पीतांबरा माई के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेने के बाद राष्ट्र रक्षार्थ अनुष्ठान में भी भाग लिया और महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव की भी पूजा अर्चना की। इससे पूर्व पीतांबरा मंदिर पीठ ट्रस्ट के संस्कृत पाठशाला के विद्यार्थियों एवं पंडित पुजारियों ने उनका स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया। प्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ थे।

कड़ी सुरक्षा में पहुंचे मंदिरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले में एक वाहन पर जैमर भी लगा हुआ था। ये जैमर मां पीतांबरा मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही शुरू हो गया था। इसके बाद पीतांबरा मंदिर के अंदर से मोबाइल लगना बंद हो गए थे। विशेष व्यवस्था कर मोबाइल जैमर को मंदिर में प्रतिमा के सबसे समीप वाले स्थान पर स्थापित किया था, ताकि आसपास के दो किलोमीटर के एरिया में मोबाइल एवं फाेन सिग्नल काे ब्लाक किया जा सके। इसके लिए सेना के आइटी विशेषज्ञ भी काफिले में माैजूद थे। पीतांबरा मंदिर से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Whats App

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री और सांसद ने की आगवानीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पर पहुंचे। यहां पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष काैशल शर्मा, जय सिंह कुशवाह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चाैधरी, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व साड़ा अध्यक्ष राकेश जादाैन, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि माैजूद थे। यहां पर जब सांसद ने पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया ताे उन्हाेंने पूछा कि आप कैसे हैं। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियाें से भी रक्षा मंत्री ने चर्चा की है। रक्षा मंत्री की आगवानी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी माैजूद थे। इस दाैरान रक्षा मंत्री ने वायुसेना के अधिकारियाें से भी चर्चा की है।

20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |     ‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video     |     जिस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर मेकर्स ने खेला 725 करोड़ का दांव, अब प्रभास की ये बड़ी फिल्म मिल गई!     |     थप्पड़, लात-घूंसे…हार्दिक पंड्या का नाम लिया और LIVE मैच में हो गया बड़ा बवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374