Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

इस साल का मौसम बीते सालों की तुलना में थोड़ा अलग रहा

Whats App

भोपाल। मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है और 27 मई से एक जून तक ये केरल पहुंच जाएगा और फिर देश के कई हिस्सों पर ये प्रभाव डालेगा, लेकिन मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां इसका असर दिखाई देने में वक्त लगेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो भले ही प्रदेश में दो दिन तापमान कम हुआ है और एक-दो दिन ऐसा ही स्थिर बना रहेगा, लेकिन गर्मी दोबारा बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के लोगों को इतनी जल्दी गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मई के अंतिम सप्ताह में गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। मंगलवार की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नौगांव व सीधी का 45 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नौगांव, सीधी व दतिया में लू चली। इधर भोपाल का 42.7, इंदौर का 42.9, जबलपुर का 42.1 एवं ग्वालियर का 43.6 डिग्रीसे. तापमान रहा।  प्रदेश के कुछ जिले जिनमें मई के महीने में बारिश होती है, वे भी इस साल सूखे ही रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल एक मई से 16 मई के बीच ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, दमोह, सिहोर, होशंगाबाद, हरदा, बैतुल, पन्ना आदि जगहों में प्री-मानसून गतिविधि नहीं हुई। प्रदेश भर में मई के बचे हुए दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियां कम होने की संभावना है। कुछ ही जिले हैं, जहां थोड़ी बहुत बारिश होगी, लेकिन वहां भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, उल्टा उमस बढ़ेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि इस साल पश्चिमी विक्षोभ बहुत कम आए और जो आए, वो भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे। इस वजह से पश्चिमी और पूर्वी हवाओं का परस्पर टकराव ना के बराबर हुआ। इस वजह से प्री-मानसून गतिविधियां कम हुईं। इसके साथ ही मई के महीनों में ज्यादा समय आसमान साफ ही रहा, जिसकी वजह से तेज धूप सीधे पड़ी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374