Local & National News in Hindi

दुखी हुआ रजनीकांत के फैंस का दिल, वजह बनी उन्हीं का ये तस्वीर

0 46

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री पर राज करने वाले अभिनेता रजनीकांत का नाम दुनिया भर में शुमार है, जिन्हें किसी भी पहचान की जरुरत नही है। लेकिन हाल ही में रजनीकांत का नाम हर तरफ कॉन्ट्रोवर्सी का कारण बना हुआ है। तो आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।

बताते चलें कि इसकी वजह बिग बॉस तमिल-3 बना हुआ है। इस शो को लेकर कुछ ना कुछ कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है, अब नया बवाल सामने आया है। बिग बॉस के घर के अंदर लगे रजनीकांत के पोस्टर को हटाए जाने को लेकर फैंस नाराज हैं, बता दें कि घर के अंदर रजनीकांत का एक पोस्टर लगा था।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला…

मिली जानकारी के मुताबिक, शो के शुरू होने से पहले कुछ जर्नलिस्ट को घर के अंदर भेजा गया था, अब कुछ जर्नलिस्ट ने खुलासा किया है कि घर के अंदर दो पोस्टर लगे थे। पहला पोस्टर लेटेस्ट मूवी पेट्टा से रजनीकांत का और दूसरा वीरूमंडी से कमल हासन का था, लेकिन शो के शुरू होने के बाद देखा गया कि रजनीकांत का पोस्टर हटा दिया गया है, इसी वजह से रजनीकांत के फैंस नाराज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत का पोस्टर इसलिए हटाया गया क्योंकि पोस्टर में रजनीकांत स्मोकिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से कुछ लीगल विवाद हो सकते थे। वहीं रजनीकांत के कुछ फैंस ने दावा किया है कि कमल हासन को अधिक लाइमलाइट देने के लिए पोस्टर को हटा दिया गया है, बता दें कि कमल हासन शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में 15 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.