Breaking
बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

केंद्रीय राज्यमंत्री बोले, शहीदों के नाम सच्ची श्रद्धांजलि के लिए 13 से 15 अगस्त तक लोग अपने घरों पर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

Whats App

फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हमारा देश 75वें स्वतंत्रता वर्ष को आजादी के अमृत के महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसलिए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। वह गांव सेहतपुर नया पुल से हर घर तिरंगा जन जागरण पैदल यात्रा शुरू करके यात्रा के समापन अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संयोजक लोकसभी निगरानी समिति ओमप्रकाश रैक्सवाल के कार्यालय में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोगों ने सत्याग्रह प्रदर्शन तो बहुत किए लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह और प्रदर्शन करने वाली भाजपा पार्टी देश में सबसे पहली पार्टी है। भाजपा देश से भ्रष्टाचार को जड़ मूल से खत्म करने का काम कर रही है।उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का भी पालन करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कोठियों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों सहित तमाम कार्यालयों पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के ज्ञात अज्ञात शहीदों, जिन्होंने देश की आजादी में और देश की सुरक्षा के लिए अन्य युद्धों में शहादत दी है, उन्हें श्रद्धांजलि देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, उमेश शर्मा, विनोद अवाना, मुकेश अग्रवाल, संजू चपराना, सहित नागरिक उपस्थित रहे।राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा रैलीछात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्राराजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16-ए एनएसएस इकाई एवं रेडक्रॉस द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डाॅ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान शान है। रेडक्रॉस इंचार्ज मीनल सभरवाल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयों को तिरंगा यात्रा निकालने एवं अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया हैं। तिरंगा रैली महाविद्यालय से शुरू होकर सेक्टर 16ए मार्किट, नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से होते हुए महाविद्यालय लौटी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका रीतिका गुप्ता, अर्चना वर्मा, बलवीर सिंह दहिया, नीलम रानी, डाॅ. पारूल राना, एनएसएस इकाई के सदस्य डाॅ. रमन कुमार, पूनम शर्मा, सविता नागर, चंचल शर्मा, नेहा विज, डाॅ. वर्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां     |     क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374