Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

70वां इंटरनेशनल शतक लगाने के बाद विराट कोहली का ऐसा रहा है प्रदर्शन, अब 71वें सेंचुरी के लिए तरसे

Whats App

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली से सेंचुरियन टेस्ट मैच की पहली पारी में एक बड़ी इनिंग की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। विराट कोहली इस टेस्ट मैच की पहली पारी में अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 35 रन की पारी भी खेली। वो सेट भी हो चुके थे और ऐसा लग रहा था कि कुछ अच्छा होने वाला है, लेकिन लुंगी नगीडी की बाहर जाती एक गेंद को उन्होंने छेड़ दिया और मुल्डर ने उनका कैच पकड़ लिया। विराट कोहली इस पारी में अपनी पिछली गलती फिर से दोहराते हुए नजर आए और बाहर जाती हुई गेंद को छेड़ने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

71वें शतक को तरसे विराट कोहली

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 70 शतक लगा चुके हैं। अपना 70वां इंटरनेशनल शतक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ही साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान लगाया था। उसके बाद से वो लगातार क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने के लिए बेताब हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।

Whats App

विराट कोहली अपने 70वें इंटरनेशनल शतक के बाद क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 52 मैच खेल चुके हैं और इनकी 59 पारियों में उन्होंने 39.61 की औसत से अब तक कुल 2060 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 अर्धशतक लगाए हैं, और उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 94 रन की रही है, लेकिन वो एक बार भी इन पारियों को शतक में बदलने में कामयाब नहीं हो पाए। इन पारियों के दौरान उन्होंने 76.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

70वें इंटरनेशनल शतक के बाद विराट कोहली का क्रिकेट के तीनों पारूपों में प्रदर्शन-

52 – मैच

59 – पारियां

2060 – रन

39.61 – औसत

76.35 – स्ट्राइक रेट

94* – बेस्ट स्कोर

20 – अर्धशतक

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374