Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

समाज सुधार के लिए अभियान चलाने वाला बिहार देश का पहला राज्यः CM नीतीश

Whats App

औरंगाबादः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि देश में शराबबंदी के साथ-साथ समाज सुधार के लिए अभियान चलाने वाला बिहार अग्रणी तथा प्रथम राज्य है।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को औरंगाबाद के पुलिस लाइन मैदान में समाज सुधार अभियान के तहत जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार नशामुक्त, दहेज प्रथा मुक्त और बाल विवाह मुक्त राज्य के लिए निरंतर अभियान चलाते रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि राज्य और राष्ट्र को तरक्की करना है तो समाज सुधार के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को लागू करना ही होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी लागू करने के बाद आज बिहार के लाखों घरों में खुशहाली आ गई है और इसके सकारात्मक तथा दूरगामी परिणाम नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शराब से न केवल विविध प्रकार की बीमारियां फैलती है, घर-परिवार टूट जाता है बल्कि समाज और राज्य भी खोखला होता है। ऐसी बुरी चीजों का हर वक्त विरोध करते रहना चाहिए और यह स्वस्थ समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Whats App

नीतीश कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं शराब पीकर वाहन चलाने के कारण ही होती है और अब बिहार में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में काफी कमी आई है। इसी प्रकार शराब से होने वाली बीमारियों में भी कमी दर्ज की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून लागू होने से विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374