Breaking
गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत.. इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई.. 40 साल कांग्रेस में रहा लेकिन... भाजपा में जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रामनिवास रावत इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस खत्म हो रही है, अब कुछ नहीं बचा, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला मोटर साइकिल सवार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 माह की नवजात सहित महिला की मौत उमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो बच्चियों की हुई मौत... जंगल में खून से लथपथ मिला प्रेमी जोड़ा, पुलिस के लिए पहेली बनी घटना अक्षय कांति बम की शोक सभा का आयोजन, कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी

अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह तो छलका इस बल्लेबाज का दर्द

Whats App

नई दिल्ली। गुरुवार 6 जनवरी को आइसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। इस टीम में बल्लेबाज पूनम राउत को जगह नहीं मिली है। ऐसे में पूनम राउत ने विश्व कप टीम से बाहर होने पर निराशा व्यक्त की है। राउत ने यह भी कहा कि जब भी मौका मिला है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्व कप में प्रदर्शन करने का मौका नहीं दिया जाना हमेशा एक खिलाड़ी के लिए मुश्किल पल है।

ट्विटर पर एक बयान जारी कर पूनम राउत ने कहा, “अनुभवी बल्लेबाजों में से एक और भारत के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में, मैं विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होने से बेहद निराश हूं। 2021 में, मैंने 73.75 के औसत से 295 रन बनाए। मैंने पिछले साल कुल छह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक मैंने जड़े थे। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी बाहर रहना बहुत निराशाजनक है। यह कहने के बाद, मैं उन सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।”

 

Whats App

आगामी महिला विश्व कप के लिए भारत की टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। मिताली राज टीम की अगुआई करेंगी, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे को टीम से बाहर रखा गया है। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने गुरुवार को आइसीसी महिला विश्व कप 2022 के लिए टीम का चयन किया। टीम इंडिया 6 मार्च 2022 को तोरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम को विश्व कप की मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण     |     छिंदवाड़ा में बिजली के लटकते तार की चपेट में आया युवक, हुई दर्दनाक मौत..     |     इंदौर नगर निगम की टीम ने डिस्पोजेबल आइटम बनाने वाली कंपनी पर की छापामार कार्रवाई..     |     40 साल कांग्रेस में रहा लेकिन… भाजपा में जाने के बाद पहली बार खुलकर बोले रामनिवास रावत     |     इंदौर: नगर निगम में हुए करोड़ों के घोटाले में एक और आरोपी गिरफ्तार     |     कांग्रेस खत्म हो रही है, अब कुछ नहीं बचा, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला     |     मोटर साइकिल सवार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 माह की नवजात सहित महिला की मौत     |     उमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो बच्चियों की हुई मौत…     |     जंगल में खून से लथपथ मिला प्रेमी जोड़ा, पुलिस के लिए पहेली बनी घटना     |     अक्षय कांति बम की शोक सभा का आयोजन, कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374