Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

सीएम चन्नी ने प्रियंका गांधी को पीएम की सुरक्षा की जानकारी क्यों दी? संबित पात्रा बोले- जवाब दे गांधी परिवार

Whats App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक को लेकर सियासत का माहौल अभी भी गर्माया हुआ है। वहीं, पीएम की सुरक्षा चूक को लेकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बयान में कहा कि पीएम मोदी को पंजाब में कोई खतरा नहीं था। वे यहां पूरी तरह से सुरक्षित थे। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बात की है और इस पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया है। अब चन्नी के इसी बयान पर बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पंजाब के सीएम पर पटलवार कर कहा कि आखिर एक मौजूदा सीएम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा की जानकारी क्यों दी?

‘कौन होती है प्रियंका गांधी’ 
संबित पात्रा ने सवाल पूछते हुए कहा है कि सीएम ने ऐसा क्यों किया। प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है? उन्हें पीएम सुरक्षा को लेकर लूप में क्यों लिया गया? पात्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस व गांधी परिवार को कठघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि पीएम सिक्योरिटी की जानकारी रखने वालीं प्रियंका गांधी होती कौन हैं। उन्होंने सीएम चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि चन्नी साहिब थोड़ा ईमानदार हो जाइए। आपने प्रियंका गांधी को अवश्य यह बात कही होगी कि “काम हो गया सी…आपने जो बोला था,वो हो गया!” यानी आपने जो कहा वह काम हो गया।

Whats App

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सीएम के रिकॉर्ड से यह कंफर्म हो चुका है कि उन्होंने आखिर किस अधिकार के तहत प्रियंका गांधी को पीएम की सुरक्षा की जानकारी दी गई। सीएम ने किस नियम के तहत पीएम की सिक्योरिटी जैसे संवेदनशील मामले में प्रियंका गांधी को सूचनाएं दी। प्रियंका गांधी कौन हैं जिन्हें एक मुख्यमंत्री ने सूचित किया?  क्या प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद पर हैं जो उन्हें जानकारी दी गई? क्या चीफ मिनिस्टर प्रियंका गांधी को यह रिपोर्ट कराने के लिए गए थे कि वह लक्ष्य से चूक गए।

पीएम के लिए करवा दूं महामृत्युंजय मंत्र का पाठ- चन्नी
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर तंज कसा है। एक नीजि चैनल में उन्होंने कहा कि, ‘मैं पीएम के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करा देता हूं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। पंजाब को बदनाम करने वालों को पीछे मुड़ना पड़ा है।’

14 फरवरी को पंजाब में चुनाव
इसी के साथ ही कल चुनाव आयोग ने पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव कराने का फैसला किया है। मतदान की गिनती 10 मार्च को कराई जाएगी। पंजाब में 117 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं थीं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374