Breaking
प्रज्वल रेवन्ना पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस वो भी चूड़ियां नहीं पहने हैं, उनके पास भी एटम बम है… POK भारत में मिलाने पर फारूख अब्दुल्ला छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा, लगाया था अपमान का आरोप कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने क्या कहा?

Whats App

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि विराट कोहली का टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ने का निर्णय ‘व्यक्तिगत’ है। गांगुली की यह टिप्पणी कोहली द्वारा सात साल तक टीम का नेतृत्व करने के बाद भारत के टेस्ट कप्तान के पद से हटने के बाद आई है। बीसीसीआइ अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बोर्ड कोहली के फैसले का सम्मान करता है। कोहली के नेतृत्व में भारत ने 68 में से 40 टेस्ट जीते।

गांगुली ने ट्वीट करके कहा, ‘विराट के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेजी से प्रगति की है। उनका निर्णय व्यक्तिगत है और बीसीसीआइ इसका बहुत सम्मान करता है। वह भविष्य में इस टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण सदस्य होंगे। एक महान खिलाड़ी।’ कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के एक दिन बाद लिया है। पिछले साल कोहली ने टी-20 कप्तानी छोड़ दी थी और फिर उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था क्योंकि चयनकर्ता सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक कप्तान चाहते थे।

Whats App

कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, जबकि एमएस धौनी 60 मैचों में 27 जीत के साथ दूसरे और गांगुली 21 जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53) और रिकी पोंटिंग (48) और स्टीव वा (41) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। कोहली को 2014 में टेस्ट टीम की बागडोर दी गई थी, जब धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में ही पद छोड़ दिया था।

कोहली ने टेस्ट से कप्तानी छोड़ने का फैसला बीसीसीआइ के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बीच किया है। एक बड़ा विवाद तब खड़ा हो गया जब दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले गांगुली के दावे के इतर विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें किसी ने टी-20 कप्तान बने रहने के लिए नहीं कहा था। वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद गांगुली ने कहा था कि विराट को टी-20 कप्तानी न छोड़ने की सलाह दी थी।

प्रज्वल रेवन्ना पर कसा शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू कॉर्नर नोटिस     |     वो भी चूड़ियां नहीं पहने हैं, उनके पास भी एटम बम है… POK भारत में मिलाने पर फारूख अब्दुल्ला     |     छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा, लगाया था अपमान का आरोप     |     कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज     |     राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर     |     जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक     |     अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा     |     सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी     |     इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया     |     उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374