Breaking
जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले ... सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात 12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश

उज्जैन में छात्रा की मौत के बाद चायना डोर बेचने वालों के मकान और दुकान तोड़े

Whats App

उज्जैन। चायना डोर से छात्रा की मौत के बाद रविवार को पुलिस-प्रशासन ने शहर में बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले तीन दुकानदारों के मकान तोड़ दिए गए। एक दुकान भी गिरा दी गई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था।

नगर पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि महाकाल पुलिस ने अब्दुल जब्बार निवासी उपकेश्वर चौराहा तोपखाना की चुलबुल पंतग सेंटर से चायना डोर की 26 चकरी जब्त की थी। रविवार को उसके तीन मंजिला मकान व दुकान के अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान अब्दुल के स्वजन तथा क्षेत्रवासियों ने विरोध किया था। हालांकि कार्रवाई नहीं रुकी।

भावसार किराना दुकान को भी तोड़ा

Whats App

शास्त्री नगर स्थित गली नंबर दो में रहने वाले विजय भावसार घर के बाहर ही किराना दुकान संचालित करता है। नीलगंगा पुलिस ने उसकी दुकान से चायना डोर की नौ चकरी जब्त की थी। विजय ने घर के बाहर नगर निगम की अनुमति के बगैर अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया था। निगम की टीम ने जेसीबी से निर्माण को जमींदोज कर दिया।

इंदौर गेट पर कच्चा मकान तो

इसी तरह महाकाल पुलिस ने इंदौर गेट स्थित मजहर अली का बाडा निवासी रितिक जाधव के पास से चायना डोर की 50 चकरी जब्त की थी। रविवार को उसका कच्चा घर भी तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्वजन ने मिन्नत करते रहे, हालांकि किसी अधिकारी न उनकी नहीं सुनी।

गला कटने से हुई थी मौत

बता दें कि शनिवार को फ्रीगंज के जीरो पाइंट ब्रिज से दोपहिया वाहन से गुजरते समय 11वीं कक्षा की छात्रा नेहा आंजना चायना डोर की चपेट में आ गई थी। डोर से गला कटने पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी निर्देश दिए थे

जीरो पाइंट ब्रिज पर फिर घायल हुए लोग

छात्रा की चायना डोर से गला कटने से मौत के बाद रविवार को भी जीरो पाइंट ब्रिज पर चार लोग डोर से घायल हुए। एक बुजुर्ग की नाक, दो युवकों के गाल व गले में डोर से चोट लगी। इसके अलावा होमगार्ड जवान मनोहर रागी भी घायल हुए। रागी दो पुत्रियों के साथ दोपहिया वाहन से ब्रिज से गुजर रहे थे। अचानक गले में डोर फंसने के कारण चोट लगी है।

इन इलाकों में कार्रवाई की जरूरत

ब्रिज के आसपास हीरा मिल की चाल, छोटी मायापुरी, अतिरिक्त विश्व बैंक कालोनी में कई बच्चे रविवार को भी चायना डोर से पतंगबाजी कर रहे थे। पतंग कटने के बाद डोर ब्रिज पर गिर रही थी। इससे लोग घायल हो रहे थे। इन इलाकों में पुलिस कहीं नजर नहीं आई।

जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक     |     अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा     |     सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी     |     इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया     |     उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा     |     मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले सीएम योगी     |         |     सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |     12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374