Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

अब जमीन ली जाएगी वापस, पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार एथनाल यूनिट लगाए जाने की लिखी दुखांत पटकथा

Whats App

 पटना : पेट्रोलियम कंपनियों ने बिहार एथनाल यूनिट लगाए जाने की कहानी की दुखांत पटकथा लिख दी है। कुछ माह पहले जब पेट्रोलियम कंपनी ने अलग-अलग राज्यों से एथनाल क्रय किए जाने को ले एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित किया था तब बिहार से 187.21 करोड़ लीटर वार्षिक एथनाल आपूर्ति का प्रस्ताव यहां की 29 कंपनियों ने दिया था। पूरे देश में बिहार इस हिसाब से सबसे ऊपर था जिसने इतनी बड़ी मात्रा में एथेनाल आपूर्ति के आवेदन दिए थे। अब जब ईओआइ के परिणाम जारी हुए हैैं तो स्थिति यह है कि बिहार को मात्र 18.48 करोड़ लीटर का कोटा आवंटित हुआ है। यह बिहार की तेल कंपनियों की कुल जरूरत 18.50 करोड़ लीटर से भी दो लाख लीटर कम है।

छह में केवल एक ही अभी उत्पादन में

जिन छह कंपनियों को ईओआइ के माध्यम से पेट्रोलियम कंपनी ने एथनाल आपूर्ति के लिए तय किया है उनमें अभी केवल एक कंपनी ही उत्पादन में हैै। केवल बिहार डिस्टलरीज एंड बाटलर्स प्राइवेट लिमिटेड ही अभी काम कर रही है। इसके अतिरिक्त उत्तर बिहार के एक सांसद से जुड़ी कंपनी भारत ऊर्जा डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड को अनुमति मिली है। एक कंपनी वैशाली की है मुजफ्फरपुर बायो फ्यूएल्स प्राइवेट लिमिटेड। वहीं एक कंपनी पटेल एग्री इंडस्ट्रीज की तीन यूनिट को एथनाल आपूर्ति का जिम्मा मिल गया है। यह कंपनी नालंदा में अपनी यूनिट लगाएगी।

Whats App

जहां कच्चे माल की प्रचुरता वहां एक को अनुमति नहीं

पेट्रोलियम कंपनी द्वारा जिन छह कंपनियों के नाम तय किए गए हैैं उनमें उन कंपनियों के नाम नहीं जो उन इलाकों में स्थित हैैं जहां एथनाल बनाए जाने को ले कच्चे माल यानी मक्के की प्रचुरता है। इओआइ के तहत उन्हीं कंपनियों से एथनाल का क्रय करना है जो अनाज से एथनाल का निर्माण करती हैं।

एथेनाल यूनिट के लिए दी गई थी जमीन, अब वापस होगी

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एथनाल यूनिट लगाए जाने को ले एक दर्जन कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने इसके लिए राशि भी जमा की थी। जिन छह कंपनियों को ईओआइ में अनुमति मिली है उनमें केवल दो ने बियाडा से जमीन ली है। अब उन कंपनियों को जमीन वापस करना होगा, जिन्होंने एथनाल यूनिट के लिए जमीन ली है। वैसे इंतजार यह भी हो रहा है कि पेट्रोलियम कंपनी कोटा बढ़ा सकती है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374