Breaking
भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोस... पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल ... बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है? मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खू... थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया?

हिजाब पहनकर परीक्षा देने आईं मुस्लिम छात्राएं, VHP के कार्यकर्ताओं ने स्‍कूल में किया हंगामा

Whats App

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी आंच अब गुजरात तक पहुंच गई है। यहां सूरत के एक स्कूल में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर हिंदू संगठन ने विरोध दर्ज कराया है। वहीं विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद  संगठन के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सूरत के वराछा में स्थित पीपी सवाणी स्कूल में मंगलवार को 4 से 5 मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा देने आईं थी। वहीं स्कूल के कुछ छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर VHP संगठन को भेज दिया। इस बात की खबर मिलते ही VHP के लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। वहीं कुछ लोग प्रिंसिपल से बात करने के लिए सीधा उनके ऑफिस में घुस गए। इस पर स्कूल में विवाद हो गया। वहीं मामले की खबर लगते ही पुलिस वहां पहुंच गई और VHP के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं स्कूल पहुंचे VHP के नेता निलेश अकबरी ने कहा कि गुजरात को शाहीनबाग बनाने की साजिश चल रही है। हमने प्रिंसिपल से सवाल किया है कि स्कूल में ड्रेस कोर्ड नियम फॉलो क्यों नहीं किया जा रहा। दरअसल कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद 1 जनवरी को शुरू हुआ था। तब उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया। कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया। इसके बाद इन लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। लड़कियों का तर्क था कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है। हालांकि मामल में अभी सुनवाई चल रही है।

भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान     |     बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार     |     केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था     |     दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोसायटी से निकाला     |     पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल रही योजना     |     बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व     |     मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर     |     एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है?     |     मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खूब हुई थी चर्चा     |     थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374