Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

मप्र में ओंकारेश्वर के शंकराचार्य प्रकल्प के लिए किया 370 करोड़ रुपये का प्राविधान

Whats App

 खंडवा।   ओंकारेश्वर में प्रस्तावित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची एकात्मता की प्रतिमा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की वेदांत पीठ के लिए प्रदेश सरकार वर्ष 2022-23 के बजट में 370 करोड़ रुपये का प्राविधान किया है। इससे दो हजार करोड़ रुपये के ओंकारेश्वर प्रकल्प के कार्य को गति मिलेगी। इसके लिए आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास का गठन किया गया है।

देश के बारह ज्योतिर्लिंग में शामिल ओंकारेश्वर को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसीत करने के लिए गुजरात के स्टैच्यू आफ यूनिटी की तरह ओंकारेश्वर में स्टैच्यू आफ वननेस को आकार दिया जा रहा है। यहां ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 54 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर स्थापित होने वाली प्रतिमा की लागत दो हजार करोड़ रुपये होगी। वर्ष 2023 तक प्रतिमा की स्थापना का लक्ष्य है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 918 फीट होगी। इसके साथ ही संग्रहालय और अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना भी होगी। प्रतिमा निर्माण के लिए कोई ढ़ाई साल पहले प्रदेश में एकात्म यात्रा निकाल कर धातु का संग्रहण किया गया था

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा आचार्य शंकर की ज्ञान भूमि ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत का वैश्विक केंद्र विकसित करने की है। इसे एकात्मता की प्रतिमा नाम दिया है। यह प्रकल्प अद्वैत वेदांत को व्यावहारिक जीवन में उतारने की शिक्षा देगा। साथ ही विश्व में पर्यटन के साथ ही आध्यात्मिक क्रांति को भी सृजित करेगा। ओंकार पर्वत पर प्रतिमा और संग्राहलय का कार्य पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।

Whats App

बुधवार को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए बजट में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में प्रस्तावित आदिगुरु शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा वेदांतपीठ की स्थापना के लिए 370 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान किए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ओंकारेश्वरवासियों ने हर्ष जताया है। मांधात विधायक नारायण पटेल ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और वित्त मंत्री देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374