Breaking
कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो

अब श्याम रजक ने कहा-जिन्ना नहीं चाहते थे देश का विभाजन, सावरकर ने कराया बंटवारा

Whats App

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

जिन्ना का जिन्न बिहार में
*पीएम बनने के लिए नेहरू ने देश का बंटवारा कराया : खालिद
*जिन्हे जिन्ना से प्रेम है पाकिस्तान चले जाएं : सम्राट चौधरी
*नेहरू व जिन्ना की वजह से देश बंटा : प्रेम रंजन पटेल

पटना : पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर बयानबाजी की आंच उत्तर प्रदेश से बिहार आ पहुंची है। जदयू और भाजपा नेताओं के बाद अब वरिष्ठ राजद नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि जिन्ना नहीं चाहते थे कि देश का विभाजन हो। सावरकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते थे। सावरकर जैसे लोगों ने देश को तोड़ने का काम किया है। देश के बंटवारे के लिए सावरकर जिम्मेदार हैं। देश की आजादी में जिन्ना का बड़ा योगदान रहा।
गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सबसे पहले जिन्ना को पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल के समान बताया था। इसके बाद जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना अखंड भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे।
खालिद अनवर ने अपने बयान में कहा था कि जिन्ना संयुक्त भारत की आजादी के लिए बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्ना पहली कतार के स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की और इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने मुल्क का विभाजन कराकर पाकिस्तान बनाया, मगर इसके लिए उन्हें हम भला बुरा कहें यह ठीक नहीं है।
खालिद अनवर ने कहा कि आतंकवाद को दो चश्में से देखने की वजह से देश का विभाजन हुआ। कांग्रेस देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहर लाल नेहरू ने प्रधानमंत्री बनने के लिए ही देश का विभाजन करवाया। वह चाहते तो विभाजन को रोक सकते थे।
जदयू एमएलसी खालिद अनवर के बयान पर नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन्हें जिन्ना से प्रेम है वह पाकिस्तान जाकर रह सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए पाकिस्तान का दरवाजा हमेशा खुला है। हिंदुस्तान में रहने के लिए भारत माता और महात्मा गांधी की जय बोलना पड़ेगा।
वहीं भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह सबको मालूम है कि प. नेहरू और जिन्ना की जिद की वजह से देश का बंटवारा हुआ। दोनों प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। आखिरकार दोनों की इच्छा पूर्ति हुई और दोनों पीएम बने, लेकिन इन दोनों की महत्वाकांक्षा की वजह से देश का बंटाधार हो गया। उस समय देश की स्थिति कमजोर थी। अर्थशास्त्र का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान से युद्ध पर खर्च हुआ। लेकिन कश्मीर की समस्या अब तक बनी हुई है।

कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374