Breaking
बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फटता है, तो केंद्र भेज देता है CBI, NIA, NSG, संदेशखाली अभियान पर ममता का ... दूसरे चरण के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में…मोदी के ‘400 पार’ पर तेजस्वी का हमला सारे केस फर्जी, प्रधानमंत्री जी रक्षा कीजिए…धनंजय को जमानत मिलने पर बोलीं पत्नी श्रीकला बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत जौनपुर सीट पर अब होगा खेला! धनंजय के बाहर आने से बदलेगा समीकरण ईशा अंबानी का कमाल, दिग्गज कंपनियों को पछाड़ रिलायंस रिटेल को बनाया नंबर 1 क्या अपने परमाणु बम से रेगिस्तान को थर्रा देगा ईरान? अगले 12 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट, चॉपर में चढ़ते समय फिसला पैर नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट ...

ग्वालियर, चंबल संभाग आ सकते हैं लू की चपेट में

Whats App

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के इलाके लू की चपेट में आ सकते हैं। आने-वाले चार-पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ कर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।  मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भले ही सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास पहुंचा है, लेकिन वो बहुत कमजोर है, इसलिए कोई असर मध्यप्रदेश के मौसम पर दिखाई नहीं देगा। मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि अगला पश्चिमी विक्षोभ मई के पहले सप्ताह में आएगा। यह दिल्ली व पंजाब से गुजरेगा और वहां बूंदा-बांदी होगी, जिसका असर प्रदेश में होगा और यहां का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस घटेगा। हालांकि इसका असर गर्मी पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा। सूखी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो चार-पांच दिन तक होती रहेगी। सोमवार को सबसे अधिक तापमान राजगढ़ का 44.1 डिग्रीसे. रहा। इसके बाद खजुराहो व खरगोन का 43.6 डिग्रीसे. एवं खंडवा का 43.5 डिग्रीसे. तापमान रहा। भोपाल का तापमान 41.7 डिग्रीसे. था, जो सामान्य से 2.2डिग्रीसे. अधिक था। वहीं जबलपुर का तापमान 41.4 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से दो डिग्रीसे. ज्यादा था। ग्वालियर का 42 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्रीसे. अधिक था। इधर सोमवार को इंदौर का तापमान 40.4 डिग्रीसे. रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्रीसे. अधिक था।

बंगाल में एक चॉकलेट बम भी फटता है, तो केंद्र भेज देता है CBI, NIA, NSG, संदेशखाली अभियान पर ममता का हमला     |     दूसरे चरण के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में…मोदी के ‘400 पार’ पर तेजस्वी का हमला     |     सारे केस फर्जी, प्रधानमंत्री जी रक्षा कीजिए…धनंजय को जमानत मिलने पर बोलीं पत्नी श्रीकला     |     बाइक में पेट्रोल भरवाने घर से निकले दो दोस्त, रास्ते में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत     |     जौनपुर सीट पर अब होगा खेला! धनंजय के बाहर आने से बदलेगा समीकरण     |     ईशा अंबानी का कमाल, दिग्गज कंपनियों को पछाड़ रिलायंस रिटेल को बनाया नंबर 1     |     क्या अपने परमाणु बम से रेगिस्तान को थर्रा देगा ईरान? अगले 12 घंटे दुनिया के लिए बेहद अहम     |     सीएम ममता बनर्जी को लगी चोट, चॉपर में चढ़ते समय फिसला पैर     |     नेचुरली बढ़ानी है खूबसूरती तो रोजाना करें ये 4 काम     |     हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल… 24 घंटे के अंदर किस-किस के माथे घूमेगी सबसे ज्यादा विकेट वाली ‘टोपी’?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374