Breaking
एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उ... भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोस... पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल ... बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व

डीडी नगर में जूता कारोबारी की दुकान में ताेड़फाेड़ करने वालाें काे पुलिस ने किया गिरफ्तार

Whats App

ग्वालियर। डीडी नगर में जूता कारोबारी सूरज कुश की दुकान पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले दो बदमाशों को महाराजपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि अधिकारिक रूप से नहीं की है। तोड़फोड़ व मारपीट का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने दो आरोपितों की पहचान कर रात में ही रंगदारी वसूलने के लिए दुकान में तोड़फोड़ करने व व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया था। एसपी ने गुरुवार को आरोपितों की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था।

डीडी नगर में सूरज कुश की दुकान पर बुधवार को पांच युवक आए थे। इनके हाथों में लाठी-डंडे थे। इन युवकों ने दुकान के कांच फोड़ना शुरू कर दिए। व्यापारी के प्रतिरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। व्यापारी को अपने प्राण बचाकर मौके से भागना पड़ा। मारपीट व तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। महाराजपुरा थाना पुलिस ने रात में ही आरोपितों की पहचान कर ली। फरियादी की रिपोर्ट पर हरिओम डंगस व गोलू डंगस के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपित लखमीपुरा के निवासी है। पुलिस आरोपितों से व्यापारी से विवाद का असल कारण पता लगाने के लिए पूछताछ करने के साथ इनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है। एसपी अमित सांघी ने तोड़फोड़ व मारपीट की गंभीरता से लेते हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए सीएसपी रवि भदौरिया को टीम गठित कर पकड़ने के निर्देश दिए थे।

एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब     |     दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार     |     भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान     |     बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार     |     केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था     |     दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोसायटी से निकाला     |     पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल रही योजना     |     बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374