Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

डेढ़ महीने में 7 गुना बढ़े एक्टिव पेशेंट, सीएम उद्धव ने दी चेतावनी-नियम नहीं माने तो लगाने होंगे कड़े प्रतिबंध

Whats App

मुंबई: महाराष्ट्र, खासतौर पर मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में जहां 1,045 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं सिर्फ मुंबई में 704 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि, इसमें से 671 में बिमारी के कोई लक्षण नहीं है। इन्हें फिलहाल होम क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। बढ़ते मामलों पर सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को चिंता जताते हुए मामले बढ़ने पर आने वाले समय में कड़ी पाबंदियों का संकेत भी दिया।सीएम ने कहा,’कुछ दिनों से कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार आगे आने वाले 15 दिन नजर बनाए रखेगी। अगर पाबंंदियां नही चाहिए तो कोविड के सारे नियमों का पालन करें और वैक्सीन लगवाएं। आज सीएम ने कोविड टास्क फोर्स की टीम संग भी एक बैठक की है। बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले डेढ़ महीने के दौरान एक्टिव केस में 7 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है।कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मुंबई में फिर सार्वजिनक जगहों पर टेस्टिंग शुरू हो गई है।मुंबई में महारष्ट्र के 64% कोरोना मरीज1 मई को महाराष्ट्र में 169 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए थे, जो 31 मई को बढ़कर 711 हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई में राज्य में सामने आए कोरोना के कुल 9 हजार 354 मामलों में से 5 हजार 980 मामले लगभग 64% अकेले मुंबई से थे। इसके बाद बीएमसी ने अपनी टेस्टिंग कैपेसिटी को 8 हजार से बढ़ा कर 25 हजार प्रतिदिन कर दिया है। कई नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी करवाई गई है, इसके रिजल्ट सामने आने के बाद अचानक बढ़े मामलों के पीछे का कारण स्पष्ट हो सकेगा।बीएमसी ने अपने कर्मचारियों को अलर्ट पर रखते हुए टेस्टिंग तीन गुना बढ़ा दी है।17 दिन बाद मुंबई में हुई किसी संक्रमित की मौतबीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने कहा कि हमने पहली और दूसरी लहर से सीख लेते हुए आने वाले खतरे से निपटने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। बता दें की कोविड की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी और दूसरी जनवरी 2021 में देखने को मिली। मुंबई में 17 दिन बाद गुरुवार को कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत हुई है। खास यह है कि महिला की उम्र 40 साल से कम थी। एक नई मौत के साथ, मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,567 हो गई। एक दिन पहले, शहर में 739 नए मामले देखे गए थे, जो 4 फरवरी के बाद से सबसे अधिक थे, लेकिन कोई मृत्यु नहीं हुई थी।महाराष्ट्र में 7 गुना बढ़े एक्टिव केसस्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में राज्य में एक्टिव केस सात गुना बढ़ गए हैं। 16 अप्रैल को 626 एक्टिव केस थे और गुरुवार को यह आंकड़ा 4,500 पर पहुंच गया। एक विश्लेषण से पता चलता है कि मुंबई और आसपास के शहरी केंद्रों जैसे ठाणे, नवी मुंबई और पुणे से 97% नए मामले सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा मुंबई का है जहां पॉजिटिविटी रेट 6% है, जो राज्य के औसत से दोगुना है। मुंबई में अब 3,324 एक्टिव कोविड -19 केस हैं। बुधवार को मुंबई में 2,970 एक्टिव केस थे।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374