Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

SP समक्ष लगाई न्याय की गुहार; बोला- बीवी करती है मारपीट, गला तक घोंट दिया था

Whats App

अंबाला: हरियाणा के अंबाला जिले में पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने SP को शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता कुणाल वर्मा मूलरूप से राम नगर अंबाला कैंट का रहने वाला है, जो पिछले करीब 11 साल से सिंगापुर बैंक में कार्यरत है।कुणाल ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ अभद्र व्यवहार करती है। इतना ही नहीं, मारपीट करते हुए उसका गला तक घोंट दिया था। महेश नगर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।शादी में नहीं लिया एक रुपए का भी दहेजकुणाल वर्मा ने बताया कि 5 अक्तूबर 2017 को उसकी शादी ए-18 रुपल सोसायटी मकरपुर रोड वडोदरा निवासी दीपा सक्सेना के साथ कसौली में हुई थी। उन्होंने अंबाला में शादी रजिस्टर्ड कराई। शादी में उन्होंने एक रुपए का भी दहेज नहीं लिया। वह पिछले 11 साल से सिंगापुर में नौकरी करता है। उसने अपनी पत्नी दीपा का भी वीजा लगवाया और वे दोनों सिंगापुर चले गए। यहां दीपा को भी नौकरी दिलाई, लेकिन दीपा शादी के बाद से ही मारपीट और अभद्र व्यवहार करने लगी।पत्नी के मायके वाले मांग रहे 50 लाख रुपएशिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी दीपा सक्सेना, साला दीपक सक्सेना, ससुर सुधीर सक्सेना और सास शोभा सक्सेना उसके परिवार से 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दीपा ने उसके पिता के साथ भी मारपीट की। अब दीपा भाई दीपक के साथ बैंगलुरू में रहती है। मांग पूरी न होने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पत्नी ने वर्ष 2021 में उनके खिलाफ महिला पुलिस थाना-वडोदरा में झूठी FIR दर्ज कराई थी। गुजरात हाईकोर्ट में अर्जी लगाने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। आरोप है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।दीपा ने पहले भी सगाई रचाकर हड़पे रुपएपुलिस को सौंपी शिकायत में पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी दीपा ने विदेश में रह रहे जोनाथन रिचर्डसन के साथ सगाई रचाई थी। सगाई टूटने पर दीपा ने जोनाथन को ब्लैकमेल करके बड़ी रकम ऐंठी थी। अब दीपा व उसके परिजन शादी की आड़ में उनसे भी 50 लाख रुपए ऐंठना चाहते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374