Breaking
बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

जीवाश्म वैज्ञानियों ने सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की

Whats App

वाशिंगटन। अमेरिका के जीवाश्म वैज्ञानियों ने पेड़ पर चढ़ने वाले सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की है।  न्यू मैक्सिको के चामा गांव से ठीक बाहर इस जीवाश्म को खोजा गया है। रेकॉर्ड के हिसाब से ये पेड़ पर चढ़ने वाला अब तक का सबसे पुराना सरीसृप जीव है। ये 35 करोड़ साल पुराना है।इस खोज को करने वालों में अमेरिका के न्यू मैक्सिको के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और कार्नेगी नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के जीवाश्म वैज्ञानिक शामिल हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक का सबसे पुराना पेड़ पर चढ़ने वाला सरीसृप जीव 29 करोड़ साल पुराना था, जिसे जर्मनी में एक पत्थर से खोजा गया था। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये जीवाश्म 35 करोड़ साल पुराना है, जिसे पृथ्वी के पेंसिल्वेनियाई काल की चट्टान से खोजा गया था। शोधकर्ताओं ने इस सरीसृप का नाम ईस्केन्सर रखा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज से हमें जानकारी मिलती है कि सरीसृप पेड़ पर कब से चढ़ने लगे थे। न्यू मैक्सिको नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के डॉक्टर स्पेंसर जी लूकस ने कहा, ‘एक बार फिर न्यू मैक्सिकों से एक ऐसा जीवाश्म मिली है जिसे पेलियेंटोलॉजी की किताबों में शामिल किया जाएगा।
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कंकाल में कुछ ऐसी खासियत हैं जिन्हें देखने से समझा जा सकता है कि ये जीव पेड़ों पर चढ़ सकता था। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस जीव के दांत से पता चलता है कि ये कीड़े मकौड़ों को खाते थे। इस जीव की खोज अन्य समान सरीसृप का पता लगाना है जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इससे यह भी पता चलता है कि पेंसिल्वेनियाई समय में जीवों में बहुत विविधता थी। ईस्केन्सर के कंकाल में विशेष तौर पर हाथ, पैर ये संकेत देते हैं कि ये पेड़ों पर चढ़ सकते थे। नई खोज में एक छोटा, फुर्तीला जीव मिला है जो पेड़ों पर चढ़ सकता था। ये पेंसिल्वेनियाई समय का जीव है।’

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां     |     क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374