Breaking
जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले ... सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात 12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश

इनफिनिटी फोरम में बोले पीएम मोदी, ‘तकनीक और इनोवेशन को तेजी से अपना रहा भारत

Whats App

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फाइनेंशियल टेक्‍नोलाजी (फिनटेक) पर आयोजित इनफिनिटी फोरम का आज उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिए जाने वाले संबोधन में उनका जोर फिनटेक क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर हो सकता है। दो दिन तक चलने वाले इस फोरम में विश्‍व के 70 देश हिस्‍सा ले रहे हैं। इस मौके पर दिए अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत तकनीक और इनोवेशन को कितना तेजी से अपना रहा है। डिजीटल इंडिया ने कई दरवाजे खोल दिए हैं।

Live updates:-

पीएम मोदी ने कहा कि अब वक्‍त आ गया है कि फिनटेक इनिशिएटिव को फिनटेक रिवोल्‍यूशन में बदल जाना चाहिए। एक ऐसी क्रांति जो देश के हर व्‍यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करे। उन्‍होंने कहा कि हम इस बात में विश्‍वास रखते हैं कि अपने अनुभवों को विशेषज्ञों के बीच बांटों और उनसे सीखो। भारत के डिजीटल पब्लिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सोल्‍यूशन की वजह से पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों की जिदंगी बेहतर हुई है।

Whats App

पीएम ने कहा कि ‘गिफ्ट’ (GIFT) पर उन्‍होंने कहा कि ये भारत का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसके अलावा ये भारत के लोतांत्रिक मूल्‍यों और हमारी मांग, हमारी भौगोलिक विविधता, हमारे विचारों, हमारे निवेश और हमारे इनोवेशन का भी प्रतिनिधित्‍व करता है। देश में पिछले वर्ष एटीएम कैश विड्रो करने से अधिक लोगों ने पैमेंट के लिए अपने मोबाइल का इस्‍तेमाल किया। पूरी तरह डिजीटल बैंक अब एक सच्‍चाई बन चुकी है।

इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन पार्टनर देश हैं। पीएमओ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दो दिनों तक चलने वाले इस फोरम में इस बात पर जोर-शोर से विचार किया जाएगा कि इससे जुड़ी इंडस्‍ट्रीज को कैसे तकनीक और बिजनेस दोनों की नजरिए से मजबूत किया जा सके। इस फोरम को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर्स आथरिटी (IFSCA)ब्‍लूमबर्ग और भारत सरकार के सहयोग से होस्‍ट कर रहा है।

बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में युवाओं के स्‍टार्टअप शुरू करने पर उनकी हौंसला अफजाई की थी। उन्‍होंने यहां कि कहा था कि ऐसे युवाओं को इस फोरम में भी हिस्‍सा लेना चाहिए। पीएमओ की दी गई जानकारी के मुताबिक फिनटेक को सीमाओं से पार होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस फोरम में पीएम मोदी के अलावा मलेशिया और इंडोनेशिया के वित्‍त मंत्री समेत रिलाइंस इंडस्‍ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी भी संबोधित करेंगे।

जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक     |     अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा     |     सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी     |     इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया     |     उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा     |     मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले सीएम योगी     |         |     सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |     12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374