Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

बिहार में राजद के पूर्व विधायक ने अपने ही बाडीगार्ड से की गंदी हरकत, भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Whats App

आरा। बिहार में राजद के कुछ  विधायक अक्सर अपने कारनामे को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार पार्टी के एक पूर्व विधायक सरोज यादव ने अपने ही सरकारी अंगरक्षक के साथ ऐसी हरकत कर दी कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। मामला भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा से जुड़ा है। बड़हरा विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव को पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी बड़हरा थाना क्षेत्र के काजीचक गांव से हो सकी। छापेमारी का नेतृत्व आरा सदर एसडीपीओ सह एएसपी हिमांशु कुमार कर रहे थे। एसपी विनय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।

एसपी के अनुसार पकड़े गए पूर्व विधायक पर पहले से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व  एससी-एसटी अधिनियम का केस दर्ज हैं, जिसमें फरार चल रहे थे। इसके अलावा पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार बंद होने के बावजूद जिला परिषद उम्मीदवार अपनी पत्नी सोशीला देवी के पक्ष में पर्चा वितरण कर जनसंपर्क अभियान चलाने का आरोप है। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को भी जब्त किया है। इसे लेकर अलग से आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी आदेश दिया गया है। पकड़े गए पूर्व विधायक बड़हरा के केशोपुर गांव के निवासी हैं। पिछली बार महागठबंधन के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। हालांकि, हार का सामना करना पड़ा था। इधर, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद पकड़े गए पूर्व विधायक को रातोंरात जेल भेज दिया।

बड़हरा पूर्वी क्षेत्र से जिला पार्षद सीट के लिए चुनाव लड़ रही पत्नी

Whats App

बड़हरा के केशोपुर गांव निवासी पूर्व राजद विधायक सरोज यादव की पत्नी सोशीला देवी इस बार बड़हरा पूर्वी क्षेत्र संख्या 28 से जिला परिषद उम्मीदवार हैं। आठ दिसंबर को मतदान होने को लेकर 48 घंटे पहले ही प्रचार-प्रचार पर रोक था। बावजूद आरोप हैं कि पूर्व विधायक जिप उम्मीदवार पत्नी के लिए काजीचक गांव में प्रचार करने पहुंचे हुए थे।

नोट बांटे जाने की भी मिली थी शिकायत

इधर, पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्व राजद विधायक बड़हरा के काजीचक गांव में स्कार्पियो से आकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पैसा बांटे जाने की भी शिकायत थी। इसके बाद एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद बड़हरा, कोईलवर, गीधा, कृष्णागढ़ एवं सिन्हा ओपी की पुलिस ने वहां छापेमारी की। हालांकि, नकदी तो नहीं मिला। लेकिन, पर्चा बरामद होने की बात चर्चा में है, हालांकि पूर्व विधायक के समर्थक साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

बाडीगार्ड ने ही दर्ज कराया था केस

पुलिस के अनुसार बड़हरा के फूहां गांव में पिछले माह पांच नवंबर को एक बच्चे की प्रियांशु की हत्या हुई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरा-छपरा फोरलेन को जाम कर हाे-हंगामा भी किया था। इस दौरान पूर्व विधायक भी गए थे। आरोप है घटनास्थल से लौटते समय  पूर्व विधायक द्वारा अपनी गाड़ी में पुलिस-प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के विरुद्ध् आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी, जिसका विरोध पूर्व विधायक के ही सरकारी अगंरक्षक सत्येन्द्र कुमार पासवान ने किया था।

अंगरक्षक का आरोप था पूर्व विधायक ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की। सरकारी हथियार भी छीनने का प्रयास किया गया। जान से मारने की भी धमकी दी गई। इसके बाद बाडीगार्ड ने बड़हरा थाना में पूर्व विधायक के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किए जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अंगरक्षक की शिकायत पर 17 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी। एसपी ने जांच में आरोप को सही पाते हुए गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374