Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर 14 व्हेल फिर पाई गईं मृत!

Whats App

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में एक समुद्र तट पर फंसे एक समूह में 14 युवा स्पर्म व्हेल की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के अनुसार किंग आइलैंड पर स्थानीय लोगों ने मृत व्हेल को देखने के बाद अधिकारियों को सूचना दी थी। अधिकारियों ने वन्यजीव विज्ञानी और एक पशु चिकित्सक को जांच के लिए भेजा ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार तस्मानिया में व्हेल अक्सर फंस जाया करती हैं और इस तरह की घटनाओं के लिए तस्मानिया द्वीप एक रहस्यमयी स्थान लगता है। फिलहाल अभी कितनी और व्हेल तट के पास फंसी हैं इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हवाई सर्वेक्षण से पता चलेगा कि क्षेत्र में और जीव फंसे हैं । स्पर्म व्हेल 18 मीटर लंबी होती है और 45 टन वजनी हो सकती है। वन्यजीव वैज्ञानिक वैनेसा पिरोट्टा ने कहा कि मृत व्हेल शायद ‘बैचलर पॉड’ (किशोर नर व्हेल के एक समूह) का हिस्सा थीं जो तस्मानिया में एक समुद्र तट पर मुसीबत में पड़ गया। ‎विशेषज्ञों का कहना है ‎कि स्पर्म व्हेल ‘डीप-डाइविंग बसों’ की तरह होती हैं और आमतौर पर गहरे पानी में अधिक समय बिताती हैं। व्हेलों का फंसना एक रहस्य बना हुआ है। अभी हम ठीक से नहीं जानते कि ऐसा क्यों होता है। उन्होंने कहा कि व्हेल गलत नेविगेट कर यहां उथले पानी तक पहुंची होंगी। ऐसी ही एक घटना में सितंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े समुद्र तट पर फंसी हुई 380 से अधिक पायलट व्हेलों की मृत्यु हो गई थी।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374