Breaking
रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामल... रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस! कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार... अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें प... बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार... ‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद

निक जोनस की बीवी लिखे जाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, पूछा- यह औरतों के साथ ही क्यों होता है?

Whats App

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। उन्हें अब एक ग्लोबल सेलेब्रिटी के तौर पर जाना जाता है। प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के प्रमोशन में जुटी हैं, जो भारत में भी 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अमेरिकी पब्लिकेशंस और वेबसाइट्स में प्रिंयका के प्रमोशंस की खबरें छप रही हैं। ऐसी ही एक खबर पर प्रियंका को गुस्सा आ गया। इसके बारे में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट लिखकर बताया। दरअसल, एक रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा का परिचय ‘निक जोनस की पत्नी’ लिखा गया था, जिसकी वजह से प्रियंका भड़कीं।

प्रियंका का कहना है कि इतना कुछ हासिल करने के बाद उनकी पहचान निक जोनस की पत्नी के रूप में सीमित कर दी गयी। प्रियंका ने इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा-  बहुत ही दिलचस्प है कि मैं दुनिया की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक का प्रमोशन कर रही हूं और मुझे फिर भी वाइफ ऑफ… कहकर बुलाया जाता है। प्रियंका ने आगे लिखा कि कृपया, जवाब दीजिए कि औरतों के साथ आज भी ऐसा क्यों होता है? क्या मुझे अपने बायो में आईएमडीबी लिंक जोड़कर रखना चाहिए?

jagran

Whats App

प्रियंका ने इस पोस्ट में निक जोनस को भी टैग किया है। बता दें, अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस प्रियंका से दस साल छोटे हैं। दोनों की शादी 1-2 दिसम्बर को 2018 में हुई थी। प्रियंका तब तक हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी थीं। प्रियंका ने ग्लोबल नागरिक के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री और सोशल सर्किल में काफी काम किया है। वो एक निर्माता और उद्यमी भी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना भारतीय व्यंजनों का रेस्तरां सोना भी शुरू किया है।

प्रियंका ने 2017 की फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था और ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके बाद अ किड लाइक जेक, इज इंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज और द वाइट टाइगर जैसी फिल्मों में वो अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका को निक जोनस की पत्नी लिखा जाना उन्हें अखरना ही था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से जोनस सरनेम भी हटा दिया है।

रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामला…     |     रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस!     |     कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार…     |     अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें पूरा मामला…     |     बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार…     |     ‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374