Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी भ्रष्ट लोगों की सूची में शामिल, तालिबानी फरमानों के खिलाफ अफगान महिलाओं का प्रदर्शन

Whats App

साराजेवो। आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने इस साल के भ्रष्ट नेताओं की सूची में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी को भी शामिल किया है। दुनिया के सबसे भ्रष्ट लोगों की इस सूची में सबसे ऊपर बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको हैं। इस सूची में सीरिया के तानाशाह बशर अल असद, तुर्की के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगान और आस्ट्रेलिया के चांसलर सेबास्टियन कुर्ज शामिल हैं।

ओसीसीआरपी के मुताबिक, घानी ने अपने लोगों को मौत से जूझने और भूख से मरने के लिए बिलखता छोड़ दिया था। ताकि वह चैन से अपने जैसे अन्य भ्रष्ट लोगों के साथ यूएई में रह सकें। संस्था के सह संस्थापक ड्रिव सुलेवन ने कहा कि छह पत्रकारों और विद्वानों के एक पैनल ने घानी को भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा पाया है।

Whats App

वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं की गतिविधियों पर रोक लगाने वाले तालिबानी फरमानों के खिलाफ दर्जनों महिलाओं ने सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। हाल के दिनों में महिलाओं की यात्रा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सड़क पर महिलाओं को अकेले कहीं भी जाने पर रोक और किसी घर के मर्द के साथ ही बाहर निकलने जैसे आदेशों का महिलाएं कड़ा विरोध कर रही हैं। इसके अलावा, महिलाओं को हर वक्त पूरी तरह से हिजाब में ढंके रहने और उनकी शिक्षा व नौकरी पर रोक का भी विरोध किया जा रहा है।

टोलो न्यूज के अनुसार अफगानी महिलाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि वह भूखे लोगों की आवाज हैं। हम जागरूक हैं और भेदभाव से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति में हम घर से बाहर जाने के लिए किसी रिश्तेदार को ढूंढने कहां जाएं? प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि हमारे स्कूल बंद कर दिए गए और हम से काम करने और कमाने के अवसर छीन लिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374