New Year
Breaking
इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा

‘बलूचों को मारना बंद करे पाकिस्‍तान’, फ्रांस में उठी आवाज और निशाने पर रहे इमरान खान

Whats App

पेरिस। बलूचों के खिलाफ पाकिस्‍ताान में चलाए जा रहे दमन चक्र के खिलाफ सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में वहां बसे बलूचों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि पाकिस्‍तान सरकार बलूचों को मारना बंद करे। इनका आरोप था कि पाकिस्‍तान सरकार बलूचों की आवाज को दबाने के लिए उन्‍हें अगवा कर रही है और उन्‍हें मार रही है। उन्‍हें झूठे मामलों में फंसा कर सरकार फांसी पर लटका रही है। बलूच शहीद दिवस के मौके पर प्‍लेस डे ला रिपब्लिक के सामने एकत्रित हुए इन लोगों के हाथों में प्‍लेकार्ड थे।

इन पर पाकिस्‍तान सरकार को बलूचों पर किए जा रहे जुल्‍मों को रोकने के बाबत स्‍लोगन लिखे थे। इसके जरिए इन लोगों ने न सिर्फ पाकिस्‍तान सरकार की असलियत को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की बल्कि पाकिस्‍ताान में रह रहे बलूचों के हालातों पर भी दुनिया का ध्‍यान खींचा। इनके हाथों में बलूचिस्‍तान का झंडा भी था। आपको बता दें कि विदेशों में बसे बलूचिस्‍तान के लोग लंबे समय से आजाद बलूचिस्तान की मांग करते रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने अपने हाथों में उन लोगों की तस्‍वीरें भी ली हुई थी जिन्‍हें पाकिस्‍तान सरकार या आर्मी ने किसी मामले में फंसा कर गायब कर दिया है। इनमें से कई लोग वर्षों से गायब हैं। इनको पहले पुलिस ने झूठे मामलों में फंसाया और फिर बाद में गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन इसके बाद से इनकी कोई खबर नहीं है। बलूचिस्‍तान में ऐसे लोगों की संख्‍या काफी है जिनके बारे में उनके परिजनों को कोई खबर नहीं दी गई है। इन लोगों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र तक भी चिंता जता चुका है।

Whats App

गौरतलब है कि हर वर्ष 13 नवंबर को बलूच शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन आजादी की मांग कर रहे बलूचों पर पाकिस्‍तान सरकार का कहर टूटा था। इसके बाद से ही बलूचों के गायब करने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई थी। आजादी की मांग में कई बलूचों ने अपनी जान तक गंवा दी है। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने पाकिस्‍तान सरकार की किल एंड डंप पालिसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि बलूचिस्‍तान प्राकृतिक संसाधनों से काफी संपन्‍न है। इसके बावजूद यहां के लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिला है। सरकारी नौकरियों में भी इनकी अवहेलना की जाती रही है।

इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार     |     दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध     |     गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं     |     बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम     |     अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी     |     एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374