Local & National News in Hindi

दिल्ली ने एक साल से कम समय के भीतर खोए अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री

0 45

नई दिल्लीः मंगलवार रात सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही दिल्ली ने पिछले एक साल से कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्री खो दिए हैं। स्वराज अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। मंगलवार की रात हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

वहीं, दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का इस साल जुलाई में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था। वर्ष 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। इस तरह दिल्ली ने एक साल से भी कम समय के अंतराल में अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.