Breaking
उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती

उमा भारती का चैलेंज- MP में शराबबंदी होकर रहेगी, कांग्रेस बोलीं- वेलेंटाइन डे से करेंगी शुरुआत

Whats App

भोपाल/इंदौर: शिवराज सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ एक बार फिर भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर अपनी बात दोहराई है उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी। 14 फरवरी से दूसरे चरण की शुरुआत होगी। पहले चरण में बातचीत की है। वहीं उमा भारती के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने तंज कसा है कि आखिर कब तक तारीख पर तारीख देती रहेंगी।

बता दें कि शिवराज कैबिनेट ने नई शराब नीति को मंजूरी दी है जिसके अनुसर अब मध्य प्रदेश में अंग्रेजी शराब 20 फीसदी सस्ती हो जाएगी। जबकि उमा भारती काफी समय पहले से शराबबंदी को लेकर अभियान चलाने की चेतावनी दे चुकी है। लेकिन नई आबकारी नीति के ऐलान के बाद कांग्रेस ने पूर्व सीएम उमा भारती की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार सुबह उमा भारती के गायब होने के पोस्टर लगाए गए। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में शराबबंदी की घोषणा कर उमा भारती गायब हो गई हैं। जिस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर-घर शराब दुकान खोलने की नई नीति बनाई है।

Whats App

उमा भारती ने ट्वीट कर दी अभियान की नई तारीख…
उमा भारती ने कहा कि मेरी प्रथम चरण की बात आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवकों प्रदेशध्यक्ष वीडीशर्मा और सीएम शिवराज सिंह चौहान से हो चुकी है। अगला चरण 14 फ़रवरी के बाद प्रारंभ करूंगी। शराबबंदी, नशाबंदी मध्यप्रदेश में होकर रहेगी ।

कांग्रेस बोलीं- तारीख पर तारीख
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मध्य प्रदेश में शराबबंदी के अभियान को शुरू करने को लेकर लगातार तारीख पर तारीख देती जा रही है। पहले उन्होंने 8 मार्च से शराबबंदी के अभियान को प्रारंभ करने की बात कही थी , तब भी उन्होंने कोई अभियान शुरू नहीं किया ,उसके बाद उन्होंने 15 जनवरी से लट्ठ लेकर सड़क पर उतरने की बात कही थी , उनकी यह घोषणा भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई और अब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से 14 फरवरी , वेलेंटाइन डे से इस अभियान को प्रारंभ करने की बात कही है।

उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा     |     झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर     |     नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार     |     BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374