Breaking
बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोस... पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल ... बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है? मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खू... थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया? ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया

पहले हफ्ते में अक्षय कुमार की फिल्म ने की धांसू कमाई, अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ को छोड़ा पीछे

Whats App

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी ने 11 नवम्बर को सिनेमाघरों में एक हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। पहले हफ्ते में सूर्यवंशी की रफ्तार बेहतरीन रही है और फिल्म ने हर रोज अपनी धमक बॉक्स ऑफिस पर बनाकर रखी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने अजय देवगन की तान्हाजी- द अनसंग वारियर को पीछे छोड़ दिया है।

निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले हफ्ते में फिल्म ने 120.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने सातवें दिन गुरुवार को 8.30 करोड़ जुटा लिये। इससे पहले बुधवार तक सूर्यवंशी 112.36 करोड़ का नेट कलेक्शन 6 दिनों में कर चुकी थी। सूर्यवंशी 5 नवम्बर को लगभग 3500 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी और 26.29 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

इसके बाद शनिवार को 23.85 करोड़ और रविवार को 26.94 करोड़ जमा किये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में 77.08 करोड़ का कारोबार कर लिया। सोमवार और मंगलवार को फिल्म ने क्रमश: 14.51 करोड़ और 11.22 करोड़ जमा कर लिये और पांचवें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले थी। बुधवार को फिल्म 9.55 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। अगर, पहले हफ्ते में सूर्यवंशी के कलेक्शंस का प्रतिदिन औसत देखें तो फिल्म ने हर रोज लगभग 17 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

Whats App

पैनडेमिक से पहले आखिरी हिट तान्हाजी को छोड़ा पीछे

अगर हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो सूर्यवंशी ने अजय देवगन की 2020 में आयी फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिसने रिलीज के पहले हफ्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। पैनडेमिक शुरू होने से पहले तान्हाजी आखिरी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

ओवरसीज में भी सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

ओवरसीज (अमेरिका, कनाडा, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, यूके और, जीसीसी) में भी सूर्यवंशी सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने छह दिनों में 34.16 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले दिन 8.10 करोड़, दूसरे दिन 8.58 करोड़, तीसरे दिन 7.90 करोड़, चौथे दिन 3.43 करोड़, पांचवें दिन 3.38 करोड़ और छठे दिन 2.77 करोड़ जुटा लिये थे।

दूसरे हफ्ते में कोई नहीं टक्कर में

दूसरे हफ्ते में सूर्यवंशी का रास्ता बिल्कुल साफ है, क्योंकि सिनेमाघरों में कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इन परिस्थितियों में सूर्यवंशी के पास कलेक्शंस बढ़ाने का बेहतरीन मौका है। अगले हफ्ते 19 नवम्बर को बंटी और बबली 2 रिलीज होगी। अगर पहले हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस का औसत देखें तो दूसरे वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ तक नेट कलेक्शंस पहुंचने की पूरी सम्भावना है। हालांकि, ओवरसीज की कमाई मिलाकर फिल्म पहले ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस रफ्तार ने फिल्म इंडस्ट्री को काफी राहत दी है और इस दुविधा को खत्म करने का काम किया है कि सिनेमाघरों में दर्शक लौटेंगे या नहीं।

बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार     |     केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था     |     दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोसायटी से निकाला     |     पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल रही योजना     |     बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व     |     मनमुटाव के बाद अलग हो गए थे पति-पत्नी, पुलिस ने समझाईश देकर टूटने से बचाए दो घर     |     एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है?     |     मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खूब हुई थी चर्चा     |     थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया?     |     ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374