Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

नर्मदे हर का जयघोष करते निकली पंचकोसी परिक्रमा

Whats App

जबलपुर। कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की सुबह पुण्य सलिला मां नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा का भव्य शुभारंभ संकीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने संत महात्माओं की अगुवाई में किया। भेड़ाघाट स्थित हरेकृष्णा आश्रम से सुबह भगवान श्रीराधाकृष्ण और श्रीहनुमानजी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर हर-हर नर्मदे के जयघोष के साथ निकली पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस देव दीवाली भी मनाई गई

इस मार्ग से निकली परिक्रमा : परिक्रमा हरेकृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से शुरू होकर बैनगंगा पुल, पंचवटी, चौसठ योगिनी, धुआंधार, गोपालपुर, विराट हॉस्पिस, कल्याणिका तपोवन, लम्हेटाघाट से नाव द्वारा मां नर्मदाजी को पार किया गया। इसके बाद डूडवारा होते हुए इमलिया, न्यू भेड़ाघाट से सरस्वतीघाट से नाव पर से नर्मदाजी पार कर वापस आया गया। परिक्रमा में मां कामाख्या मंदिर गोहाटी आसाम से आए प्रधान पुजारी पंडित हिमाद्री शर्मा, अमर बलिदानी तात्या टोपे के वंशज सुभाष टोपे, किन्नर संत हिमांगी सखी दीदी और दंडवत बाबा शामिल रहे।

Whats App

ये संत रहे शामिल : परिक्रमा में महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि, स्वामी नरसिंहदास, दंडी स्वामी कालिकानंद सरस्वती, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी पगलानंद, डॉ. राधे चैतन्य महाराज, स्वामी मुकुंददास, स्वामी चंद्रशेखरानंद, आचार्य इंद्रभान महाराज, महेश्वरानंदगिरि, हरिओम महाराज, धरमदासजी, ओंकारानंद, योगेंद्र त्रिपाठी, प्रकाशानंद, भूपेंद्र शर्मा आदि भी शामिल हुए। चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल और श्री सीताराम संकीर्तन मंडल नुनसर द्वारा विशेष रूप से भक्ति संगीत की संकीर्तनमयी प्रस्तुतियां दी गई

सवा लाख बातियों से की महाआरती : परिक्रमा के दौरान श्री सेलम से आई सवा लाख बातियों से मातारानी की महाआरती की गई। किन्नर संत मंगलामुखी समाज की बबली तिवारी दीदी, काजल दीदी, कशिश चौहान दीदी के सानिध्य में हीराबाई दीदी और कैट शर्मा दीदी द्वारा नि:संतान माताओं-बहनों की गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई। श्री बद्रीनाथ धाम से आए पूजित गोमती चक्र और मोर पंखों का भी निश्शुल्क वितरण किया गया। परिक्रमा के समापन पर हरेकृष्णा आश्रम में इस अवसर पर विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। संतों का स्‍वागत डॉ.सुधीर अग्रवाल, योगाचार्य डॉ. शिवशंकर पटेल, मनमोहन दुबे, श्याम मनोहर पटेल, सत्यप्रकाश नामदेव, एडवोकेट शीर्ष अग्रवाल आदि ने किया।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374