Breaking
टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उ... भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

खुद को कुंवारा बताकर 12 लड़कियों से की शादी, नाबालिग को उठाया तो पकड़ा गया

Whats App

नई दिल्ली । पति पहले से शादीशुदा है! बिहार के पूर्णिया से ऐसा ही कुछ चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शादी के मकसद से नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी शमशाद उर्फ मनोवर छह साल से पुलिस से भाग रहा था। उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि उसने अब तक 12 लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। खास बात यह है कि हर बार शादी से पहले वह लड़की को खुद को कुंवारा ही बताता था। गिरफ्तार आरोपी कोचाधामन थाना इलाके के अनारकली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव में एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था। यह घटना 8 दिसम्बर 2015 को हुई थी जिसमें एक सप्ताह बाद पुलिस ने किशनगंज के एलआरपी चौक के पास से अपहृत नाबलिग को बरामद किया था। केस की जांच कर रहे शंकर सुमन सौरभ ने बताया कि लड़की के पिता ने उसे नामजद आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। उसे बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कोइडांगी गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। जांच खुलासा हुआ कि आरोपी एक दर्जन शादियां कर चुका है। पुलिस ने उसकी सात बीवियों से बातचीत की है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि उन्हें झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली। किसी भी औरत को शादी से पहले नहीं पता था कि शमशाद शादीशुदा है। मामले में लगभग छह साल बाद पुलिस को कामयाबी मिली है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |     लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया     |     एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब     |     दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार     |     भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374